Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeखेलक्रिकेट जगत में एक युग का अंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली और...

क्रिकेट जगत में एक युग का अंत, रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की विदाई रहेगी याद

नई दिल्‍ली । हर किसी क्रिकेटर की ख्वाहिश(Cricketer’s wish) होती है कि वह दुनियाभर(Whole world) में अपना नाम बनाए, अगर बल्लेबाज(Batsman) है तो रनों का अंबार लगाए, गेंदबाज है तो सबसे ज्यादा विकेट चटकाए…मगर एक क्रिकेटर का करियर(Career of a cricketer) तब तक अधूरा है जब तक उसके पास कोई ट्रॉफी नहीं है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 29 जून को बारबाडोस में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत इस सूखे को भी खत्म नहीं किया। ऐसा नहीं है कि इन दोनों दिग्गजों ने इससे पहले ट्रॉफी नहीं जीती हो। रोहित 2007 टी20 वर्ल्ड कप विनिंग टीम का हिस्सा रहे हैं तो विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है…मगर तब यह दोनों ही खिलाड़ी काफी युवा थे और तब उनके खिताब जीतने के मायने वो नहीं थे जो अब टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद है।
टी20 वर्ल्ड कप का यह खिताब रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए काफी खास है, क्योंकि यह उनकी उस मेहनत का इनाम है जो इन्होंने पिछले कई सालों में की है।

ट्रॉफी जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतने के बाद इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ कोच राहुल द्रविड़ का भी टीम इंडिया के साथ कार्यकाल समाप्त हो गया है। ऐसे में इन तीनों दिग्गजों की विदाई को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ की इस विदाई को क्रिकेट जगत में एक युग का अंत बताया जा रहा है।

विराट कोहली के 2021 में कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान टीम का कार्यभार संभाला था, वहीं राहुल द्रविड़ हेड कोच के रूप में टीम से जुड़े थे।

इन तीनों ही सीनियर खिलाड़ियों का ट्रॉफी जीताने का भरसक प्रयास

इन तीनों ही सीनियर खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को आईसीसी ट्रॉफी जीताने का भरसक प्रयास किया, मगर उनका सफर आसान नहीं रहा, अधिकतर मौकों पर उन्हें निराशा मिली पर इन्होंने हार नहीं मानी।

2022 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को धूल चटाकर ट्रॉफी जीतने का सपना तोड़ा।

जब कोई टीम लगातार इतने टूर्नामेंट हारती है तो खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का हौसला टूट जाता है। टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठने लगते हैं कप्तान और कोच बदलने लगते हैं। मगर भारतीय क्रिकेट में ऐसा नहीं हुआ। बोर्ड ने उसी कप्तान, उसी कोच और उन्हीं खिलाड़ियों पर भरोसा जताया और ये सभी इस भरोसे पर खरे उतरे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments