Thursday, May 14, 2026
No menu items!
Homeहेल्थ40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? पहले इन...

40 की उम्र के बाद प्रेगनेंसी प्लान कर रहे हैं? पहले इन बातों को जान लीजिए

Pregnancy After 40: आज हर महिला आत्मनिर्भर बनना चाहती है और स्वतंत्र रूप से जीना चाहती है। महिलाओं के विचार अब पहले की तुलना में अधिक खुले, स्वतंत्र और गहन हैं। हर महिला अपने जीवन के फैसले खुद लेना चाहती है। क्योंकि वे अच्छी तरह जानती हैं कि उनके लिए क्या सही है और क्या ग़लत है। यही कारण है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतरीन काम करती नजर आ रही हैं। वे लगातार अपनी कुशलता साबित कर रही है। संभव है कि इन कारणों की वजह से उनकी शादी, बच्चों और उनकी ज़िम्मेदारियों को कुछ हद तक प्रभावित भी होती हैं।

आजकल हर महिला के लिए उसके परिवार के साथ-साथ उसका करियर भी अहम होता है। इसलिए, महिलाएं अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए या तो जल्दी शादी नहीं करती हैं। या फिर शादी के बाद तुरंत मां बनने का फैसला नहीं करती हैं। दरअसल वे सबसे पहले आत्मनिर्भर और सफल होना चाहती हैं। ताकि उनके बच्चों की परवरिश में कोई कमी न रहे। कई बार कुछ महिलाएं एक निश्चित समय तक मां बनने (Pregnancy After 40) के लिए मानसिक, शारीरिक या आर्थिक रूप से तैयार नहीं होती हैं। वे सही समय का इंतजार करती हैं।

उम्र बढ़ने से होने वाले बदलाव और परिणाम

यह भी उतना ही सच है कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है। उसकी प्रजनन क्षमता कमजोर होती जाती है और गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है। लेकिन अगर आप अपने खान-पान और सेहत पर ठीक से ध्यान दें और इलाज कराएं तो आप इन सभी समस्याओं को दूर कर सकती हैं और गर्भवती हो सकती हैं। इसके अलावा, चिकित्सा विज्ञान में विकास के कारण आज ऐसी तकनीक उपलब्ध हैं। जिसकी मदद से अधिक उम्र की महिला भी आसानी से गर्भधारण कर सकती है।

40 की उम्र के बाद गर्भवती होने की कितनी संभावना होती है?

कुछ शोधों से पता चला है कि जैसे-जैसे महिला की उम्र बढ़ती है, उसके गर्भवती होने की संभावना कम हो जाती है। 40 की उम्र के बाद महिलाओं को गर्भधारण में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शोध से यह भी पता चला है कि 40 वर्ष से अधिक उम्र की केवल 5 से 15 प्रतिशत महिलाओं में ही गर्भधारण की संभावना होती है।

लेकिन 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के गर्भवती होने की संभावना 75 प्रतिशत होती है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में अंडों की संख्या कम हो जाती है। युवावस्था के दौरान एक महिला के शरीर में लगभग 3 से 4 लाख अंडे बनते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर बढ़ती उम्र के साथ 40 साल की महिला के शरीर में 15 से 25 हजार अंडे बनते हैं। शोध से पता चला है कि उम्र बढ़ने के साथ अंडों की मात्रा कम हो जाती है और गुणवत्ता भी ख़राब हो जाती है।

खराब गुणवत्ता का भी परिणाम होता है

अंडों की खराब गुणवत्ता के कारण गर्भधारण की संभावना कम हो जाती है और गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। यदि आप 40 की उम्र में गर्भवती होती हैं, तो गर्भपात का 35% जोखिम होता है। अगर आप 45 साल की उम्र में गर्भवती होती हैं तो गर्भपात का खतरा 50 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसके अलावा और भी कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

अगर आपका गर्भपात हो गया है तो भी आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि गर्भपात के बाद आप आसानी से गर्भधारण कर सकती हैं। आज मेडिकल साइंस की दुनिया में ऐसे कई विकल्प उपलब्ध हैं। जिनकी मदद से आसानी से गर्भधारण किया जा सकता है। चाहे वह 40 की उम्र हो या 50 की।

इनमें सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (एआरआर) और इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) शामिल हैं। इस तकनीक की मदद से महिलाएं अब 40 साल की उम्र में भी गर्भधारण कर सकती हैं और बच्चे को जन्म दे सकती हैं। इसके बारे में अधिक जानकारी पाने के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (इस लेख में दी गई जानकारी और समाधान सामान्य ज्ञान पर आधारित हैं। हम इसका समर्थन नहीं करते हैं। इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।)

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments