Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडबिग बॉस ओटीटी 3: पायल मलिक की मजबूरी पति संग रहने की?

बिग बॉस ओटीटी 3: पायल मलिक की मजबूरी पति संग रहने की?

मुंबई. बिग बॉस ओटीटी 3 में रोजाना एक नया ड्रामा हो रहा है. इधर, यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों बीवियों पायल मलिका और कृतिका मलिक के साथ टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. अनिल कपूर ने जहां घरवालों की क्लास ली तो वहीं कपल काउंसलर एकता ब्रह्मदत्त से अरमान, पायल और कृतिका के रिश्ते पर उनकी राय मांगी. कपल काउंसलर ने दावा किया कि पायल अरमान मलिक के साथ महज मजबूरी में रह रही हैं.

अनिल कपूर ने एकता से पूछा कि क्या अरमान, पायल और कृतिका साथ में खुश हैं. इसपर एकता ने जवाब में कहा- ‘खुश तो नहीं हैं, वो समझौते पर आ गए हैं. तीनों ने एक म्युचुअल अग्रीमेंट बना लिया है कि यही बेहतर तरीका है जीतने का. क्योंकि जनता भी हमारे साथ है और फॉलोअर्स भी हैं. लोगों के लिए ये सिचुएशन बेहद यूनिक है, एक इंटरेस्ट बना रहता है. क्योंकि लोगों ने कभी देखा नहीं है इस तरह से जैसे वो तीनों एक साथ जिस आसानी से अपना रिश्ता दिखा रहे हैं. कहीं ना कहीं उन्हें समझ आ गया कि ये उनके लिए फायदे का काम है. बिग बॉस ओटीटी होस्ट ने कपल काउंसल से आगे पूछा कि उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अरमान, पायल और कृतिका का रिश्ता एक समझौता है. इसपर एकता ने कहा- ‘उनकी जो बैक हिस्ट्री है, पायल जी जिस तरह से रिएक्ट करती हैं बहुत बार, उनकी आंखों में आसूं तो हमने देखे ही हैं इस एपिसोड में जब वे इस बारे में बात करती हैं. तो ये नैचुरल है कि उन्होंने बहुत आसानी से तो इसे कबूल नहीं किया है.

एकता ने आगे कहा- पायल ने काफी कोशिश की है कि वो इससे बाहर निकल सकें, लेकिन वो ऐसी नहीं कर पाई हैं. वो अपने पेरेंट्स के घर भी वापस गई लेकिन वो भी काम नहीं कर सका. तो उनको पता है कि शायद यही एक तरीका है जिससे वे अरमान को अपने साथ रख सकें, 100 पर्सेंट वे उनको खोना नहीं चाहतीं. पायल ने एक अहम बात ये भी बताई थी कि अरमान जो कुछ कमाते हैं वो उन्हें दे देते हैं तो ऐसी फायनेंशियल सिक्योरिटी उन्हें कहीं नहीं मिलेगी. इसीलिए वो उनके साथ इस रिश्ते में रहना चाहेंगी.

अनिल कपूर ने आगे सवाल किया कि क्या अरमान अपनी एक वाइफ की तरफ झुके हुए हैं. इसपर कपल काउंसलर ने कहा- अरमान की लाइफ में उनकी दोनों वाइफ के रोल्स बहुत तय है. पहली बीवी पायल उनकी जिंदगी में बहुत सारे रोल्स निभाती हैं. जैसा कि उन्होंने बताया था कि उनके तो पेरेंट्स भी नहीं थे जबसे पायल उनकी जिंदगी में हैं. कोई और फैमिली मेंबर है नहीं. तो पायल उनके पेरेंट्स, उनकी सिबलिंग का रोल अदा कर रही हैं.

एकता ने आगे कहा- ‘अरमान कृतिका के साथ रोमांटिक ज्यादा है. रोमांस इनके साथ चल रहा है. लेकिन कहते हैं ना कि हर मर्द अपनी बीवी में कहीं ना कहीं अपनी मां को ढूंढता है तो पायल उनके लिए कहीं ना कहीं वो कैरेक्टर है. तो शायद घर में पायल का सासू मां वाला रोल लेकर रखा है कि वो शो चला रही हैं. अरमान की बॉडी लैंग्वेज दोनों वाइफ के साथ काफी अलग रहती हैं. कृतिका के साथ उनका लगाव ज्यादा दिखता है. पूल में भी उनके साथ ज्यादा नजदीक रहते हैं, सुबह उठकर भी उनकी कोशिश रहती है कि वे कृतिका को जाकर गले लगाएं. मतलब रोमांटिक झुकाव कृतिका की तरफ ज्यादा है.

अनिल कपूर ने ये भी पूछा कि अगर अरमान, पायल और कृतिका सोशल मीडिया से अपना अकाउंट डिलीट कर दें तो क्या उनका ये रिश्ता चल पाएगा. इसपर एकता कहती हैं- शायद चल भी सकता है, क्योंकि अभी वो जिस रिश्ते में हैं क्योंकि अभी वो जिस सिचुएशन में हैं उसमें सबके लिए कुछ न कुछ फायदा है और हालात भी ऐसे हो गए हैं कि उनके चार बच्चे हैं. अब जब बच्चे बीच में आ जाते हैं तो आपके कई फैसले बदल जाते हैं.

पायल को लेकर बात करते हुए एकता ने आगे कहा- वे अपने इमोशन दबाती हैं. वे कहती हैं कि उन्होंने एक्सेप्ट कर लिया है. लेकिन उनकी आंखों में वो दुख, वो दर्द दिखता है. तो कहीं ना कहीं वे पूरी तरह से इसे नहीं अपना सकी हैं. लेकिन इस सिक्के का एक दूसरा पहलू भी है कि पायल को जो चाहिए वो उसे मिल रहा है. वो घर में बॉस है, उसके सुपीरियर पोजीशन मिलती है. कृतिका भी कहती हैं कि जो वो कहती हैं घर में वही होता है.’एकता ने आगे बताया कि अगर कभी पायल अरमान और कृतिका के रिश्ते पर एतराज करती हैं तो अरमान और कृतिका के लिए दिक्कत हो सकती है. पायल ने भी कहीं ना कहीं अपने फायदे का सोचा है. इमोशनली वो भले ही अच्छे से डील नहीं भी कर रही होंगी लेकिन लॉजिकल, दिमाग से उन्होंने सोच लिया है कि ये उनके लिए ठीक है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments