Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसएसबीआई के अगले चेयरमैन के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की...

एसबीआई के अगले चेयरमैन के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश, दिनेश खारा की लेंगे जगह

नई दिल्‍ली । केंद्र के तहत एक स्वायत्त निकाय वित्तीय सेवा संस्थान ब्यूरो (FSIB) ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशकों में से एक चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम को बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित करने की सिफारिश की है। एफएसआईबी ने शनिवार को पद के लिए तीन उम्मीदवारों के साथ बैठक के बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अध्यक्ष पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश की।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों के निदेशकों के लिए काम करने वाली एफएसआईबी ने एक बयान में कहा, इंटरफेस में उनके प्रदर्शन, उनके समग्र अनुभव और मौजूदा मापदंडों को ध्यान में रखते हुए ब्यूरो ने एसबीआई में चेयरमैन पद के लिए चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी के नाम की सिफारिश की गई है।

एफएसआईबी ने एसबीआई चेयरमैन के पद के लिए 29 जून को तीन उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया। वर्तमान चेयरमैन दिनेश खारा 28 अगस्त को 63 वर्ष के होने पर सेवानिवृत्त होंगे। दावेदारों में सेट्टी एसबीआई में लगभग 36 वर्षों की सेवा के साथ सबसे वरिष्ठ हैं। एसबीआई के चेयरमैन पद के लिए जिन अन्य दो एमडी का साक्षात्कार लिया गया, उनमें अश्विनी कुमार तिवारी और विनय एम टोंसे शामिल हैं।

रवि अग्रवाल सीबीडीटी के नए चेयरमैन नियुक्त
सरकार ने 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी रवि अग्रवाल को सीबीडीटी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। सरकार के इस कदम का उद्देश्य आर्थिक चुनौतियों के बीच कर प्रशासन दक्षता को बढ़ाना और अनुपालन को बढ़ावा देना है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments