Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयफ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मैंक्रों को झटका, दक्षिणपंथी सरकार के पूरे...

फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में मैंक्रों को झटका, दक्षिणपंथी सरकार के पूरे आसार

नई दिल्‍ली । फ्रांस के ससंदीय चुनाव के पहले दौर में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों की पार्टी पीछे हो गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मरीन ले पेन की दक्षिणपंथी नेशनल रैली (आरएन) पार्टी ने बढ़त बना ली है। जिसके कारण मैंक्रों की पार्टी तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

आईपीएसओएस के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक नेशनल रैली (आरएन) के नेतृत्व वाला धुर दक्षिणपंथी गठबंधन 34 फीसदी वोट के साथ पहले स्थान पर है, जबकि वामपंथी गठबंधन 28.1 फीसदी वोट के साथ दूसरे स्थान पर है, वहीं मैंक्रों की पार्टी 20.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर चल रही है।

एग्जिट पोल में किसी को भी बहुमत नहीं

सीएनएन रिपोर्ट के मुताबिक एग्जिट पोल में अगले रविवार को दूसरे दौर के मतदान के बाद 577 सीटों वाली नेशनल असेंबली में आरएन 230 से 280 सीटें जीत सकती है, जो कि पूर्ण बहुमत के लिए जरूरी 289 सीटों से कम है। वहीं वामपंथी गठबंधन न्यू पॉपुलर फ्रंट (एनएफपी) को 125 से 165 सीटों का अनुमान, जबकि मैंक्रों के एन्सेम्बल और उसके सहयोगी 70 से 100 सीटें जीत सकते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments