Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडवीडियो वायरल, फोटो खिंचवा रहे साउथ के सुपरस्टार का हाथ अपने कंधे...

वीडियो वायरल, फोटो खिंचवा रहे साउथ के सुपरस्टार का हाथ अपने कंधे से 10वीं की छात्रा ने हटाया

मुंबई. साउथ सुपरस्टार तलपती विजय की बड़ी फैन फॉलोइंग है.पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर कमेंट्स किए जा रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है. इस वीडियो में10वीं की छात्रा सुपरस्टार का हाथ कंधे से हटाती हुई नजर आ रही है. इसे लेकर फैंस को गुस्सा आ गया है क्योंकि यह अधूरा वीडियो है.

बता दें, तलपती विजय हाल ही में चेन्नई में तमिलगा वेत्री कझगम द्वारा आयोजित दूसरे वार्षिक शिक्षा पुरस्कार समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. जहां 10वीं और 12वीं के टॉप परफॉर्मर्स स्टूडेंट्स को सुपरस्टार ने सम्मानित किया. इस दौरान का यह वीडियो वायरल हुआ है. क्लिप में एक 10वीं की छात्रा, जिन्हें तलपती अवॉर्ड देते हुए नजर आ रहे हैं. उनके साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आर आ रही हैं. लेकिन एक्टर उनके कंधे पर हाथ रखते हैं तो वह हटाकर उनका हाथ आगे रखकर पकड़ते हुए पोज देती हुई नजर आती हैं.

हालांकि सोशल मीडिया पर एक यूजर द्वारा यह अधूरा वीडियो शेयर किया गया है, जिसके चलते फैंस के बीच नाराजगी देखने को मिली है और सोशल मीडिया यूजर्स एडिटेड वीडियो को शेयर करने पर खरी खोटी सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फैंस ने फुल वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जिसमें तलपती छात्रा के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments