Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडदिलजीत दोसांझ की फिल्म ने भी नॉर्थ अमेरिका में खूब रुपए कमाए,...

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने भी नॉर्थ अमेरिका में खूब रुपए कमाए, प्रभास की कल्कि से ज्‍यादा पीछे नहीं

मुंबई. पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक दिलजीत दोसांझ की फिल्म जट एंड जूलियट 3 रिलीज हो गई है. इस फिल्म को कल्कि के साथ रिलीज किया गया है. ये फिल्म देश में तो कमाई कर ही रही है, विदेशों में भी कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. ये मूवी कल्कि से ज्यादा पीछे नहीं है.

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में एक अलग ही माहौल बनाया हुआ है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई कर रही है. नॉर्थ अमेरिका में भी भारतीय फिल्में देखने का बहुत तगड़ा क्रेज रहा है. इसी को देखते हुए प्रभास की कल्कि को भी बड़े पैमाने पर नॉर्थ अमेरिका में रिलीज किया गया. इसका फिल्म को फायदा भी मिल रहा है. वहीं इसी के साथ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री ने भी दांव खेला है और मैदान पर दिलजीत दोसांझ की फिल्म जट एंड जूलियट 3 रिलीज की है. अमेरिका में ये फिल्म भी धमाल मचाती नजर आ रही है और टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है.

ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो प्रभास और अमिताभ बच्चन के शानदार एक्शन से लदी इस फिल्म ने कमाल किया है. फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 50 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं. ये कलेक्शन अच्छा माना जा रहा है. पहले वीकेंड पर नॉर्थ अमेरिका में किसी भी भारतीय फिल्म ने इतनी ज्यादा कमाई नहीं की है. देखने वाली बात होगी कि अमेरिका में फिल्म अपनी इस परफॉर्मेंस को कैसे बरकरार रख पाती है. नॉर्थ अमेरिका में पहले वीकेंड की कमाई की बात करें तो इस फिल्म को 5वां स्थान मिला है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments