Monday, December 1, 2025
No menu items!
Homeराष्ट्रीयभारत के इस राज्‍य में तेजी से फैल रहा यह खरतनाक वायरस,...

भारत के इस राज्‍य में तेजी से फैल रहा यह खरतनाक वायरस, दो प्रेग्नेंट महिलाओं समेत 6 नए केस मिले

नई दिल्‍ली । भारत में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है जो महाराष्ट्र के पुणे में तेजी से फैल रहा है। बता दें कि पुणे में जीका वायरस के 6 नए मामले मिले है जिसमें 2 प्रेगनेंट महिलाएं भी शामिल है। इस चिंता भरी खबर के बीच स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया।

स्वस्थ अधिकारियों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं के जीका वायरस का शिकार होने पर भ्रूण में माइक्रोसेफेली हो सकता है। यह ऐसी एक गंभीर स्थिति है जिससे मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है।

पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला केस एरंडवाने इलाके में ही सामने आया था। इस दौरान46 साल के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनकी 15 साल की बेटी का भी सैंपलपॉजिटिव पाया गया था। इसके अलावा दो संक्रमित मुंधवा इलाके में मिले हैं, इनमें से एक 47 साल की महिला और दूसरा 22 साल का शख्स है वहीं अब 2 प्रेगनेंट महिलाएं पाॅजिटिव पाई गई।

पुणे नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों के मुताबिक,संक्रमित मच्छरों को रोकने के लिए फॉगिंग की जा रही है। बता दें कि जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है।य़हीं मच्छर डेंगू और चिकनगुनिया जैसे वायरस बी फैलाते है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments