Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयदक्षिण कोरिया : सियोल में सड़क पार करने के लिए खड़े लोगों...

दक्षिण कोरिया : सियोल में सड़क पार करने के लिए खड़े लोगों के बीच घुसी, 9 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक तेज रफ्तार कार सड़क पार करने के लिए खड़े लोगों के बीच घुस गई, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। दुर्घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार रात लगभग 21:30 बजे की है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने ट्रैफिक स्टॉप पर इंतजार कर रहे पैदल यात्रियों पर वाहन चढ़ा दिया। जिससे 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस का कहना है कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपातकालीन अधिकारी किम चुन-सू ने एक ब्रीफिंग में बताया कि चार घायलों में से एक की हालत गंभीर है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments