Monday, March 30, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयसॉफ्टवेयर इंजीनियर क्रिस्टीना ने बनाया पहला एआई ड्रेस, वीडियो को मिल रहे...

सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्रिस्टीना ने बनाया पहला एआई ड्रेस, वीडियो को मिल रहे ढेरों व्यूज

नई दिल्ली । गूगल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंजीनियर ने एक “रोबोटिक मेडुसा ड्रेस” तैयार की है। इस ड्रेस को लेकर गूगल की इंजीनियर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। रोबोटिक मेडुसा ड्रेस को चार 3D प्रिंट वाले सांप के साथ तैयार किया गया है।

3D प्रिंट वाला सांप असली आता है नजर

इन 3D प्रिंट वाले सांप में से एक सांप एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर फेस को डेटेक्ट करने का काम करता है। ड्रेस के साथ नजर आ रहा यह 3D प्रिंट वाला सांप कुछ तरह की कोडिंग के साथ तैयार हुआ कि यह असली सांप जैस सर को हिलाता नजर आता है।

कौन है क्रिस्टीना अर्न्स्ट

“रोबोटिक मेडुसा ड्रेस” को तैयार करने वाली गूगल सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नाम क्रिस्टीना अर्न्स्ट (Christina Ernst) है। क्रिस्टीना अर्न्स्ट (Christina Ernst) shebuildsrobots.org वेबसाइट की फाउंडर भी है।
इस वेबसाइट के जरिए क्रिस्टीना (Christina Ernst) अपने काम को दिखाती है। क्रिस्टीना (Christina Ernst) का इंस्टाग्राम हैंडल भी She Builds Robot नाम से बनाया गया है। यानी वह रोबोट तैयार करती है। क्रिस्टीना (Christina Ernst) लड़कियों को रोबोट बनाना सिखाती हैं।

क्रिस्टीना के वीडियो को मिल रहे ढेरों व्यूज

क्रिस्टीना (Christina Ernst) अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो के साथ यह जानकारी देते हुए नजर आ रही हैं कि उन्होंने इस खास ड्रेस को किस तरह तैयार किया। इस वीडियो को “My robotic Medusa dress is finally done,” कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है। इतना ही नहीं, क्रिस्टीना (Christina Ernst) अपने बनाए इस खास ड्रेस को पहने भी नजर आती हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments