Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-रूस संबंध ज्‍यादा मजबूत होंगे, रूस जा सकते हैं पीएम मोदी, कई...

भारत-रूस संबंध ज्‍यादा मजबूत होंगे, रूस जा सकते हैं पीएम मोदी, कई क्षेत्रों पर होगी ठोस बातचीत

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र में रूस के दूत ने भारत को अपने देश का पुराना मित्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूस के भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंध हैं और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संभावित रूस यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे।

कई क्षेत्रों पर होगी ठोस बातचीत

संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वेसीली नेबेंजिया ने सोमवार को यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी की संभावित मास्को यात्रा के बारे में पूछे गए प्रश्न पर यह बात कही। यह संवाददाता सम्मेलन रूस द्वारा जुलाई के लिए सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित किया गया था। नेबेंजिया ने कहा, “भारत के साथ हमारे विशेष रणनीतिक साझेदारी संबंध हैं। भारत, रूस का पुराना मित्र है। हम कई क्षेत्रों में सहयोग करते हैं। मुझे लगता है कि इन सभी सहयोग के क्षेत्रों पर एक ठोस बातचीत होगी।”

मास्को दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

भारत और रूस अगले सप्ताह मोदी की मास्को की संक्षिप्त यात्रा की संभावना पर विचार कर रहे हैं। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी के बीच व्यापक बातचीत होगी। अगर यह यात्रा होती है तो पीएम मोदी का करीब पांच वर्ष बाद यह पहला रूस दौरा होगा। उन्होंने अंतिम बार 2019 में रूस की यात्रा की थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments