Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में सरकार बनाने के करीब पहुंचा कांग्रेस-एमाले गठबंधन, अकेले पड़े प्रचंड

नेपाल में सरकार बनाने के करीब पहुंचा कांग्रेस-एमाले गठबंधन, अकेले पड़े प्रचंड

काठमांडू । नेपाल में कांग्रेस-एमाले गठबंधन सरकार बनाने के करीब पहुंच गया। इस गठबंधन ने दो तिहाई सांसदों का समर्थन हासिल कर लिया है। प्रचंड का धीरे-धीरे सभी दल साथ छोड़ रहे हैं। एक तरह से वह अकेले पड़ गए हैं।

कांग्रेस-एमाले गठबंधन की कल हुई बैठक में कुछ अन्य दलों का भी समर्थन मिल गया है। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के निवास पर हुई बैठक में ओली के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार को राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी, जनता समाजवादी पार्टी, जनमत पार्टी, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी तथा नागरिक उनमुक्ति पार्टी ने भी समर्थन दे दिया है।

88 सांसदों वाली नेपाली कांग्रेस के समर्थन से प्रधानमंत्री बनने जा रहे केपी ओली की पार्टी के पास 78 सांसद हैं। उन्हें राप्रापा के 14, जसपा के 12, जनमत के 6, लोसपा के 4 और उन्मुक्ति पार्टी के 4 सांसदों का समर्थन हासिल है। 275 सांसद वाली प्रतिनिधि सभा में बहुमत के लिए 138 सांसद ही चाहिए। ओली का समर्थन करने वाले सांसदों की संख्या 206 हो गई है। यह संख्या संविधान संशोधन के लिए आवश्यक दो तिहाई (184) सांसदों से अधिक है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments