Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान में देवर ने अपनी भाभी-भतीजी को दीवार में जिंदा चुनवाया, पुलिस...

पाकिस्तान में देवर ने अपनी भाभी-भतीजी को दीवार में जिंदा चुनवाया, पुलिस ने बचाई दोनों की जान

पेशावर । पाकिस्तान में अपराधोंका ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हैदराबाद का जहां एक देवर ने अपनी भाभी और भतीजी को दीवार में जिंदा चुनवा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को फोन किया, जिसके दोनों की जान बचाई गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस जघन्य अपराध को जमीन विवाद से जुड़ा मामला बताया है। पुलिस ने शिकात दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ARY के मुताबिक, मामला पाकिस्तान के हैदराबाद इलाके का है, जहां पर मां-बेटी एक मकान में रहती थी। इसी घर में रह रहे महिला के देवर और उसके बेटों ने मिलकर मां-बेटी को दीवार में चुनवा दिया । क्षेत्रीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़वाकर मां-बेटी की जान बचाई।

बाहर निकलने के बाद महिला ने बताया कि उसका देवर और उसके बच्चे लंबे समय से उसको परेशान करते आ रहे हैं ।उसके पति ने इसी घर में उसके देवर को भी रहने के लिए कमरा दिया है, घर से जुड़े कागजात उसके देवर के पास ही हैं। इन लोगों ने पहले महिला और उसकी बेटी को एक जगह बंद कर दिया और अचानक दीवार में चुनवाने लगे। पुलिस ने लोगों को आश्वासन दिया है कि इस तरह के जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments