Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडप्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज, देखने...

प्राइम वीडियो की क्राइम थ्रिलर सीरीज मिर्जापुर का तीसरा सीजन रिलीज, देखने मिलेंगे कई ट्विस्ट और टर्न

नई दिल्ली । मिर्जापुर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। शो का तीसरा सीजन आज (5 जुलाई, 2024) को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गया है। इस सीरीज के एक्टर्स को भी उतना ही प्यार मिला जितना इसकी कहानी को। इस सीजन में आपको मुन्ना भैया और बबलू पंडित नहीं दिखाए देंगे लेकिन रिलीज के बाद से लोग सोशल मीडिया पर इका रिव्यू डाल रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इसे रातभर में ही पूरा देख डाला।

ऑडियंस का बहुत प्यार मिला

अब बात कर लेते हैं शो में गोलू गुप्ता के किरदार में नजर आई श्वेता त्रिपाठी की। श्वेता ने न्यूज 18 इंडिया से बातचीत में सीरीज पर और फोकस डालते हुए इसमें दिखाए गए कई ट्विस्ट एंड टर्न पर भी बात की। श्वेता ने कहा कि मैंने बहुत लोगों को कहते हुए सुना है कि मिर्जापुर इमोशन है लेकिन आपको मैं बता नहीं सकती कि मेरे लिए ये क्या है? मैंने पहले कभी भी इतना प्यार महसूस नहीं किया जो मुझे ये सीरीज करने के बाद ऑडियंस से मिला है।

लोग मुझे ‘गजगामिनी’ कहकर बुलाते हैं

श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि मैं जहां भी जाती हूं लोग मुझे देखते हैं और कहते हैं,’अरे, गजगामिनी!’मिर्जापुर के किरदारों से लोग कहीं न कहीं जुड़ गए हैं। मिर्जापुर 3 से इस सीजन में क्या उम्मीद की जाए? इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मिर्जापुर 3 इमोशन्स का ओवरडोज होने वाला है। हम जो महसूस करते हैं और जैसा महसूस करते हैं उसमें और अधिक अंधेरा होने वाला है। इसमें कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न आएंगे जिनके बारे में ऑडियंस ने सोचा भी नहीं होगा। बाकी ये एक पारिवारिक शो है। इसमें यह भी दिखाया गया है कि जब आप सत्ता में होते हैं तो आपकी क्या स्थिति होती है?”

मिर्जापुर 3 में आपको अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, रसिका दुग्गल, विजय वर्मा, श्वेता त्रिपाठी, लिलिपुट फारुकी, शाहजी चौधरी और कुलभूषण खरबंदा नजर आएंगे। इस सीरीज के टोटल 10 एपिसोड आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments