Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeखेलपेरिस ओलंपिक से पहले PM मोदी ने की खिलाड़ियों से चर्चा, नीरज...

पेरिस ओलंपिक से पहले PM मोदी ने की खिलाड़ियों से चर्चा, नीरज चोपड़ा से की ये अनोखी डिमांड

नई दिल्‍ली । पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाना है. पेरिस ओलंपिक के लिए भारतीय खिलाड़ी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं. ओलंपिक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दीं और देशवासियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का आग्रह किया.

नीरज चोपड़ा से पीएम मोदी ने की ये डिमांड
हालांकि कुछ खिलाड़ी इस दौरान ऑनलाइन भी जुड़े. इसमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा का भी नाम शामिल था. नीरज चोपड़ा से तो पीएम मोदी ने खास डिमांड की. पीएम मोदी ने नीरज से कहा, ‘तेरा चूरमा अभी तक आया नहीं.’ इस पर नीरज ने कहा, ‘चूरमा लेकर आएंगे. पिछली बार चीनी वाला चूरमा था हरियाणा वाला… देसी घी और गुड़ का. इस पर मोदी ने कहा, ‘मुझे तेरी मां के हाथ का चूरमा खाना है.’

नीरज चोपड़ा ने आगे कहा, ‘बिल्कुल सर. मैं इस समय जर्मनी में हूं और ट्रेनिंग अच्छी चल रही है. मैं काफी कम प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा हूं क्योंकि बीच-बीच में इंजरी हो रही है. अब काफी बेटर है और पिछले दिनों फिनलैंड में एक प्रतियोगिता में भाग लिया था. एक महीना ओलंपिक के लिए है. कोशिश कर रहा हूं कि खुद को पूरा फिट करके पेरिस जाऊं और शत प्रतिशत दे सकूं.’

शानदार फॉर्म में हैं नीरज चोपड़ा
नीरज इस समय शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं उन्होंने पिछले महीने 18 जून को ही फिनलैंड के तुर्कू में हुए पावो नूरमी गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था. तब नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 85.97 मीटर दूर भाला फेंका, जो उनका बेस्ट थ्रो रहा. नीरज ने तब गोल्ड जीतकर पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले फॉर्म में होने के संकेत दिए थे. फिनलैंड के टोनी केरेनन (84.19 मीटर) दूसरे नंबर पर रहे और उन्होंने सिल्वर मेडल जीता. फिनलैंड के ही ओलिवर हेलैंडर ने तीसरा स्थान (83.96 मीटर) हासिल किया.

बता दें कि पेरिस ओलंपिक के लिए अभी तक पुरुष हॉकी टीम सहित 80 से अधिक भारतीय खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल कर ली है. इन खेलों का पेरिस के अलावा फ्रांस के 16 अन्य शहरों में आयोजन किया जा रहा है. इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10,500 निर्धारित की गई है. इनमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है. भारत ने चार साल पहले टोक्यो ओलंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके एक स्वर्ण सहित सात पदक जीते थे. पीएम मोदी ने इस दौरान यह भी कहा क‍ि ओलंंप‍िक में जाने वाले ख‍िलाड़‍ियों को वह 15 अगस्त को सभी ख‍िलाड़‍ियों को लाल क‍िले पर बुलाएंगे.

पेरिस ओलंपिक में शामिल होने वाले ये हैं भारतीय खिलाड़ी
1. पृथ्वीराज टोंडाइमन, शूटिंग, 2. संदीप सिंह, शूटिंग, 3. स्वप्निल कुसाले, शूटिंग, 4. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग, 5. एलावेनिल वलारिवान, शूटिंग, 6. सिफ्त कौर समरा, शूटिंग, 7. राजेश्वरी कुमारी, शूटिंग, 8. आकाशदीप सिंह, एथलेटिक्स, 9. प्रियंका गोस्वामी, एथलेटिक्स, 10. विकास सिंह, एथलेटिक्स, 11. परमजीत बिष्ट, एथलेटिक्स, 12. प्रवील चिथरावेल, एथलेटिक्स, 13. अविनाश साबले, एथलेटिक्स, 14. नीरज चोपड़ा, एथलेटिक्स, 15. पारुल चौधरी, एथलेटिक्स, 16. अंतिम पंघल, बॉक्सिंग, 17. निकहत जरीन, बॉक्सिंग, 18. प्रीति पवार, बॉक्सिंग, 19. लवलिना बोरगोहेन, बॉक्सिंग, 20. किशोर जेना, एथलटिक्स, 21. पुरुष हॉकी टीम, 22. सरबजोत सिंह, शूटिंग, 23.अर्जुन बबूता, शूटिंग, 24. रमिता जिंदल, शूटिंग, 25. मनु भाकर, शूटिंग, 26. अनीष भानवाला, शूटिंग, 27. अंजुम मौदगिल, शूटिंग, 28. धीरज बोम्मादेवरा, आर्चरी, 29. अर्जुन चीमा, शूटिंग, 30. ईशा सिंह, शूटिंग, 31. रिदम सागवान, शूटिंग, 32. विजयवीर सिद्धू, शूटिंग, 33. रायजा ढिल्लों, शूटिंग, 34. अंनतजीत सिंह नारुका, शूटिंग,35. विष्णु सर्वनन, नौकायन, 36. अनुष अग्रवाला, घुड़सवारी, 37. भारतीय पुरुष टीम, टेबल टेनिस, 38. भारतीय महिला टीम, टेबल टेनिस, 39. राम बाबू, एथलेटिक्स, 40. श्रेयासी सिंह, शूटिंग, 41. विनेश फोगाट, रेसलिंग, 42. अंशु मलिक, रेसलिंग, 43. रीतिका हुड्डा, रेसलिंग44. बलराज पंवार, रोइंग, 45. प्रियंका गोस्वामी/ आकाशदीप सिंह, एथलेटिक्स, 46. नेथरा कुमान, नौकायन, 47. महेश्वरी चौहान, शूटिंग, 48. पीवी सिंधु, बैडमिंटन, 49. एचएस प्रणॉय, बैडमिंटन, 50. लक्ष्य सेन, बैडमिंटन, 51.सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी, बैडमिंटन, 52. अश्विनी पोनप्पा /तनीषा क्रैस्टो, बैडमिंटन, 53. मुहम्मद अनस याहिया/ मुहम्मद अजमल, एथलेटिक्स, 54. रूपल/ज्योतिका श्री दांडी/एमआर पूवम्मा/शुभा वेंकटेशन, एथलेटिक्स, 55. निशा दहिया, रेसलिंग, 56. अमन शेहरावत, रेसलिंग, 57. निशांत देव, बॉक्सिंग, 58. अमित पंघल, बॉक्सिंग, 59. जेसमिन लम्बोरा,बॉक्सिंग, 60. रोहन बोपन्ना, टेनिस, 61. भजन कौर, आर्चरी, 62. शुभांकर शर्मा, गोल्फ 63. गगनजीत भुल्लर, गोल्फ, 64. मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग, 65. तुलिका मान, जूडो, 66. अदिति अशोक, गोल्फ, 67. दीक्षा डागर, गोल्फ, 68. रुणदीप राय, आर्चरी, 69. प्रवीण जाधव, आर्चरी, 70. दीपिका कुमारी, आर्चरी,71. अंकिता भकत, आर्चरी, 72.श्रीहरि नटराज, स्विमिंग, 73.धीनिधि देसिंघु,स्विमिंग, 74. सुमित नागल, टेनिस, 75. किरण पाहल, एथलेटिक्स, 76. ज्योति याराजी, एथलेटिक्स, 77. आभा खातुआ, एथलेटिक्स, 78.सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स , 79. अनु रानी, एथलेटिक्स, 80. तजिंदरपाल सिंह तूर,एथलेटिक्स, 81. अब्दुल्ला अबूबकर, एथलेटिक्स

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments