Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeखेलअनंत अंबानी के संगीत सेरेमनी में अकेले पहुंचे विकी कौशल, कटरीना के...

अनंत अंबानी के संगीत सेरेमनी में अकेले पहुंचे विकी कौशल, कटरीना के प्रेग्नेंसी की अटकलें और तेज

नई दिल्‍ली । अंबानी परिवार(Ambani Family) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani)और राधिका मर्चेंट(Radhika Merchant) की बीती शाम संगीत सेरेमनी(sangeet ceremony) थी जहां बॉलीवुड सेलेब्स (bollywood celebs)का जमावड़ा लगा। विकी कौशल भी ब्लैक इंडो वेस्टर्न पहनकर पहुंचे जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे। हालांकि इस दौरान उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कटरीना कैफ साथ नहीं थीं। दरअसल, काफी समय से कटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर आ रही है तो विकी से जब पैपराजी ने पूछा कि भाभी कहां हैं तो जानें उन्होंने क्या जवाब दिया।

कहां हैं कटरीना

विकी और कटरीना की जोड़ी काफी पसंद की जाती है। पिछले कुछ समय से कटरीना किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आ रही हैं। ऐसे में पैपराजी के पूछने पर विकीने कहा कि वह मुंबई से बाहर गई हैं।

कब आएगी गुड न्यूज

बता दें कि विकी कौशल की फिल्म बैड न्यूज आने वाली है और इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक्टर से पूछा गया था कि आप गुड न्यूज कब देने वाले हो तो उन्होंने कहा था कि जब भी आएगी तो हम उसे जरूर शेयर करेंगे। हम शरमाएंगे नहीं उसे शेयर करने में तो जैसे ही गुड न्यूज आएगी बता दी जाएगी। अभी बैड न्यूज को एंजॉय कर लो। वैसे कुछ समय से कटरीना की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही हैं, खासकर जब विकी और वह वेकेशन पर थे। तब कटरीना की फोटोज शेयर कर दावा किया जा रहा था कि वह प्रेग्नेंट हैं और बेबी बंप भी दिख रहा है। खैर फैंस को अब सिर्फ दोनों के ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार है।

फिल्म बैड न्यूज की बात करें तो इसमें विकी के साथ तृप्ति डिमरी और एमी विर्क लीड रोल में हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है और 19 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। वहीं कटरीना की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट मैरी क्रिसमस फिल्म में नजर आई थीं जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। अभी उनके अपकमिंग प्रोजेक्टस को लेकर जानकारी नहीं है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments