Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडप्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, बोलीं...

प्रेग्नेंसी की अफवाह को लेकर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने किया रिएक्ट, बोलीं ‘अब अस्पताल भी नहीं जा सकती क्‍या…’

नई दिल्ली । सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। यह एक इंटिमेट वेडिंग थी जिसमें फैमिली और फ्रेंड्स से कुछ ही लोगों को इनवाइट किया गया था। शादी सोनाक्षी के बांद्रा वाले घर में हुई जोकि एक सिविल मैरिज थी। इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया।

इस शादी की वजह से कई लोग सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल कर रहे थे क्योंकि उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी की। इस शादी में ना तो निकाह पढ़ा गया और ना ही फेरे हुए, ये रजिस्टर्ड मैरिज थी। अब शादी के लगभग 12 दिन बाद सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

शादी के बाद क्या बदलाव आया?

जूम को दिए एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने शादी के बाद अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए कहा,”यह इससे बेहतर कभी भी नहीं रहा। इसकी खूबसूरती यही है कि मैं भी काफी हद तक वैसा ही महसूस कर रही हूं। मुझे खुशी है कि शादी से पहले मेरी जिंदगी बहुत अच्छी थी और अब मैं उसी स्थिति में वापस आ गई हूं। मैं काम पर वापस आकर बहुत खुश हूं।”

वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो और जहीर इकबाल अस्पताल से बाहर आ रहे थे। इस बात पर तंज कसते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा,”शादी के बाद एकमात्र बदलाव यह आया है कि अब हम अस्पताल नहीं जा सकते क्योंकि जैसे ही आप निकलते हो लोगों को लगता है कि आप प्रेग्नेंट हो। यही एकमात्र अंतर है।”

रितेश देशमुख के साथ आएंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में फरीदन का किरदार निभाते देखा गया था। अब सोनाक्षी बहुत जल्द रितेश देशमुख और सकीब सलीम के साथ काकुड़ा में नजर आएंगी। ये फिल्म 12 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments