नई दिल्ली । सिनेमाघरों में इस समय प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ताबड़तोड़ कमाई कर रही है, जिसका इफेक्ट दूसरी फिल्मों के कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब नाग अश्विन की फिल्म से टक्कर लेने राघव जुयाल और लक्ष्य लालवानी की मूवी ‘किल’ ने भी थिएटर्स में दस्तक दे दी है।
क्रिटिक्स से इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब इसके ओपनिंग डे के कलेक्शन का पूर्वानुमान भी सामने आ गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं निखिल भट्ट के निर्देशन में बनी यह मूवी फेल हुई है या पास?
ओपनिंग डे पर किल का हाल
किल 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। लक्ष्य ने इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है। वहीं, राघव जुयाल के अलावा इसमें आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला समेत कई नामचीन कलाकार हैं। कम बजट में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का बज काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ था। ट्रेड ने फिल्म की ओपनिंग को लेकर जो अनुमान लगाये थे, फिल्म उसके आस-पास ही रही है।
