Thursday, June 4, 2026
No menu items!
HomeBreaking NewsJarange Patil: मराठा आरक्षण कब मिलेगा? एकनाथ शिंदे सरकार का प्रतिनिधिमंडल जरांगे...

Jarange Patil: मराठा आरक्षण कब मिलेगा? एकनाथ शिंदे सरकार का प्रतिनिधिमंडल जरांगे पाटिल को आज दे सकता है टाइम बांड

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार का प्रतिनिधिमंडल आज एक बार फिर मनोज जरांगे पाटिल से मिलने जा रहा है। आरक्षण की अंतिम तारीख 24 दिसंबर या 2 जनवरी इसपर चर्चा होगी। मंत्री उदय सामंत, संदीपान भुमरे और अतुल सावे आज जरांगे पाटिल से मुलाकात करेंगे। मराठा आरक्षण और अंतरवाली सराटी में तय किए गए मुद्दों पर चर्चा के लिए एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल आज मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात करेगा। अब तक तीन बार मुलाकात रद्द होने के बाद प्रतिनिधिमंडल आज छत्रपति संभाजीनगर शहर पहुंचेगा। ऐसी संभावना है कि आज की यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल जरांगे को टाइम बांड देगा। मनोज जरांगे पाटिल और सरकारी प्रतिनिधिमंडल के बीच आज की मुलाकात अहम मानी जा रही है।

जरांगे पाटिल ने खुद बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय से जानकारी मिली है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल आज (9 नवंबर) मुलाकात के लिए जायेगा। सरकारी प्रतिनिधिमंडल उस अस्पताल जाएगा जहां जरांगे पाटिल का इलाज चल रहा है। चार मंत्रियों का प्रतिनिधिमंडल अस्पताल में जरांगे पाटिल से मुलाकात करेगा।

प्रतिनिधिमंडल को 6 नवंबर को जरांगे पाटिल से मिलना था

पिछले तीन दिनों से चर्चा चल रही है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात करेगा। पहले प्रतिनिधिमंडल को 6 नवंबर को जरांगे पाटिल से मिलने जाना था। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि अगले दिन 7 नवंबर को एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल जरांगे पाटिल से मिलेगा। लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के श्रीनगर दौरे पर होने के कारण एक बार फिर यह दौरा भी रद्द हो गया था।

ऐसे में कल कहा गया था कि यह प्रतिनिधिमंडल 8 नवंबर को जरांगे पाटिल से मिलने जाएगा लेकिन यह प्रतिनिधिमंडल 8 नवंबर को भी संभाजीनगर नहीं पहुंचा। अब कहा गया है कि सरकारी प्रतिनिधिमंडल आज फिर मुलाकात करने आएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments