Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडतृप्ति डिमरी के साथ रोमांटिक हुए विक्की कौशल, फैंस ने कटरीना का...

तृप्ति डिमरी के साथ रोमांटिक हुए विक्की कौशल, फैंस ने कटरीना का नाम लेकर लिए चटकारे

नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी मूवी मुंज्या के क्रेज के बाद सिनेमाघरों में जल्द ही रोमांस-कॉमेडी ड्रामा बैड न्यूज (Bad Newz) दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) और एमी विर्क के साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की रिलीज को अभी समय है, लेकिन इसके गाने जारी होते ही धमाल मचा रहे हैं।

कुछ दिन पहले बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा (Tauba Tauba) सॉन्ग रिलीज हुआ था। लोगों को गाने से ज्यादा विक्की कौशल का डांस पसंद आया था। उन्होंने एक-एक बीट पर ऐसे-ऐसे मूव्स किये, जो फैंस के दिलों पर छा गये। अब विक्की का नया गाना आने वाला है, जिसका हिंट उन्होंने थोड़ा अलग अंदाज में दिया है जिसे देख फैंस के भी होश उड़ गये हैं।

तृप्ति के साथ रोमांटिक हुए विक्की

विक्की कौशल ने 7 जुलाई को इंस्टाग्राम अकाउंट पर को-स्टार तृप्ति डिमरी के साथ एक हॉट फोटो शेयर की है। फोटो में विक्की और तृप्ति का इंटेंस रोमांस दिख रहा है। पानी में तृप्ति और विक्की एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए हैं। इस दौरान अभिनेता शर्टलेस लुक में दिखाई दे रहे हैं, वहीं तृप्ति ने ब्लू बिकिनी पहनी थी।

इस दिन रिलीज होगा बैड न्यूज का गाना

इस फोटो के साथ विक्की कौशल ने फिल्म बैड न्यूज के अगले गाने की रिलीज डेट अनाउंस की है। तौबा तौबा के बाद के जानम गाना आने वाला है, जो 9 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। फिलहाल, लोगों की नजर सिर्फ फोटो पर अटकी हुई हैं। यूजर्स ने उनकी केमिस्ट्री को पसंद किया है, साथ ही वे कटरीना कैफ (Katrina Kaif) का नाम लेकर विक्की की टांग खिंचाई कर रहे हैं।

एक यूजर ने कहा, “कटरीना का खौफ खाओ भाई।” एक और ने कहा, “भाई बीवी मारती नहीं है?” एक यूजर ने कमेंट किया, “मैं तो ना सहती कटरीना बहन।” एक और यूजर ने लिखा, “भैया, कटरीना भाभी का कुछ ख्याल कर लो।” एक और ने लिखा, “कटरीना इस चीज से ओके कैसे है?” एक ने कहा, “कटरीना सोच रही होगी कि तुम घर आओ बताती हूं।” एक और ने कहा, “अब तो गया बेटा विक्की भाई कटरीना नहीं छोड़ेगी अब भाई।”
आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म बैड न्यूज का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments