Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान : पिता ने 15 दिन की मासूम को जिंदा दफनाया, इलाज...

पाकिस्‍तान : पिता ने 15 दिन की मासूम को जिंदा दफनाया, इलाज करवाने के नहीं थे पैसे

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के थारूशाह से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी 15 दिन की बेटी को जिंदा ही दफना दिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक 15 दिन की मासूम जन्म से बीमार थी। पिता इलाज करवाने में सक्षम नहीं था और इसलिए उसने इस तरह का कदम उठा लिया।

पाकिस्तानी पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम तैयब है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वह बेटी का इलाज नहीं करवा पा रहा था। तैयब ने खुद बताया कि उसने नवजात को बोरी में रखा था और फिर दफना दिया। प्रशासन का कहना है कि मासूम की कब्र को खोदा जाएगा और उसके शव को बाहर निकालकर जांच की जाएगी।

वहीं एक दूसरी घटना में लाहौर में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। उनपर आरोप है कि वे 13 साल की नाबालिग नौकरानी के साथ अत्याचार करते थे। वे लड़की के कपड़े उतरावकर उसे पीटते थे। पीड़िता की मां की शिकायत के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम हासम है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं आरोपी की पत्नी फरार है।

एफआईआर में बताया गया है कि अकसर 13 साल की तहरीम की पिटाई की जाती थी। वहीं चोरी का आरोप लगने के बाद उसके कपड़े उतरावए गए और पिटाई की गई। पीड़िता की मां ने बताया कि पिटाई की वजह से उसके एक हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं नाक पर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments