Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeखेलपंजाब हॉकी लीग : दूसरे सप्ताह के मैचों के बाद शीर्ष पर...

पंजाब हॉकी लीग : दूसरे सप्ताह के मैचों के बाद शीर्ष पर पहुंची राउंडग्लास हॉकी अकादमी

मोहाली । राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) पिछले सप्ताह में अपने दोनों मैच जीतकर पंजाब हॉकी लीग की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है । उनके दो मैचों में छह अंक हैं, जबकि दूसरे स्थान पर स्थापित अमृतसर की एसजीपीसी हॉकी अकादमी के भी चार मैचों में छह अंक हैं। जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी पीआईएस वर्तमान में दो मैचों में पांच अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

आरजीएचए ने बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम, मोहाली में खेले गए लीग के अपने पहले मैच में पीआईएस, लुधियाना को 6-0 से हराया। अर्जनदीप सिंह ने दो बार स्कोर किया, जबकि अमनदीप, हर्षजोत सिंह, जपनीत सिंह और नवजोत सिंह ने अपनी टीम के लिए 1-1 गोल किये । इसी स्टेडियम में खेले गए दिन के दूसरे मैच में एसजीपीसी हॉकी अकादमी, अमृतसर ने पीआईएस मोहाली को 7-1 से हरा दिया।

इसके बाद आरजीएचए ने रविवार को वापसी करते हुए एसजीपीसी हॉकी अकादमी, अमृतसर पर 8-1 की शानदार जीत हासिल की और तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दिन के दूसरे मैच में नामधारी स्पोर्ट्स अकादमी ने पीआईएस मोहाली को 4-1 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

मैचों का अगला सेट 13 और 14 जुलाई को लुधियाना के ओलंपियन पृथ्वीपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments