Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, 78 साल की...

सिंगर उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन, 78 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

नई दिल्ली । मशहूर गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको का निधन हो गया। सोमवार, 8 जुलाई को कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। कार्डियक अरेस्ट उनके मौत की वजह बताई जा रही है। जानी चाको के निधन की खबर उनके परिवार वालो ने दी है।

टीवी देखने के दौरान आया अटैक

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 78 वर्षीय जानी चाको घर पर टीवी देख रहे थे तभी उन्हें बेचैनी महसूस हुई, इसके बाद जानी चाको को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार, 9 जुलाई को किया जाएगा।

उषा उत्थुप के दूसरे पति थे जानी

जानी चाको, उषा उत्थुप के दूसरे पति थे और म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर अपना कारोबार संभालते थे। वो चाय के बागानों के बिजनेस से जुड़े हुए थे। दोनों पहली बार 70 के दशक की शुरुआत में फेमस नाइट क्लब ट्रिनकास में मिले थे। जानी चाको अपने पीछे उषा उत्थुप के साथ एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। उषा उत्थुप की शादी पहले दिवंगत रामू से हुई थी।

नाइट क्लब से शुरू किया करियर

उषा उत्थुप बॉलीवुड की मशहूर गायिका हैं। हिंदी के साथ उन्होंने कई अलग- अलग भाषाओं में गाने गाए हैं। उषा उत्थुप ने अपने संगीत करियर की शुरुआत 1969 में चेन्नई के एक छोटे से नाइट क्लब से की थी। अपनी दमदार आवाज की वजह से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली और देशभर में कई बड़े नाइट क्लब्स में गाने का मौका मिला। इस दौरान दिल्ली के एक नाइट क्लब में दिवंगत अभिनेता देव आनंद की नजर उषा उत्थुप पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने उषा उत्थुप को 1971 में आई फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से बॉलीवुड डेब्यू करने का मौका दिया।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments