Sunday, March 29, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआज शेयर बाजार में देखने मिली बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, ये...

आज शेयर बाजार में देखने मिली बढ़त, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, ये 80,200 के स्तर पर कर रहा कारोबार

मुंबई । शेयर बाजार में आज यानी 9 जुलाई को बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक की तेजी है। ये 24,350 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो, स्टील और पावर शेयर्स में ज्यादा तेजी है। वहीं IT और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट देखने को मिल रही है।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई में 1.49% की बढ़त है। हालांकि हांगकांग के हैंगसेंग में 0.70% और शंघाई कंपोजिट में 0.27% की गिरावट है। सोमवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 31.08 (0.079%) अंक गिरकर 39,344 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 50.98 (0.28%) अंक बढ़कर 18,403 पर बंद हुआ।

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने सोमवार (8 जुलाई) को ₹60.98 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹2,866.79 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में रहा था फ्लैट कारोबार

इससे पहले कल यानी 8 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला था। सेंसेक्स 36 अंक की गिरावट के साथ 79,960 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 3 अंक की गिरावट रही। ये 24,320 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में गिरावट और 15 में ही तेजी देखने को मिली थी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments