Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeराजनीतिVirat Kohli Restaurant: बेंगलुरु में विराट कोहली के रेस्‍त्रां पर पुलिस की...

Virat Kohli Restaurant: बेंगलुरु में विराट कोहली के रेस्‍त्रां पर पुलिस की कार्रवाई, जानें पूरा मामला

नई दिल्‍ली । भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के रेस्त्रां पर पुलिस की कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि कर्नाटक पुलिस ने कोहली के बेंगलुरु स्थित One8 Commune के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके साथ अन्‍य कई रेस्त्रां पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा है। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई देर रात समय सीमा के उल्लंघन करने के कारण की गई है।

दरअसल, कोहली का ये रेस्‍त्रां बेंगलुरु के एमजी रोड पर स्थित है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि हमने पाया कि रेस्‍त्रां देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक संचालित हो रहा था। पब में तेज म्यूजिक बजाए जाने की शिकायत मिलने पर ये एक्‍शन लिया गया है। उन्‍होंने कहा कि नियमानुसार पब को सिर्फ रात एक बजे तक ही खोले जाने की अनुमति दी गई है।

One8 Commune रेस्‍त्रां की चेन

बता दें कि विराट कोहली के One8 Commune रेस्‍त्रां की एक चेन है। बेंगलुरु के अलावा कोहली के दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता में भी पव हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली पिछले साल ही दिसंबर में बेंगलुरु में ब्रांच खोली थी। ये रेस्‍त्रां रत्नम कॉम्पलेक्स के छठे फ्लोर पर है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments