Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 816 अंक टूटकर 79,535 पर कर...

शेयर बाजार में गिरावट : सेंसेक्स 816 अंक टूटकर 79,535 पर कर रहा कारोबार

मुंबई । ऑल टाइम हाई बनाकर शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को सेंसेक्स 816 अंक टूटकर 79,535 के स्तर जबकि निफ्टी 231 अंक टूटा, ये 24,201 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल, ऑटो और IT शेयर्स में आज गिरावट देखने को मिल रही है। इससे पहले कल यानी मंगलवार को भी बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था।

शुरुआती कारोबार में बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स ने 80,481 और निफ्टी ने 24,459 का स्तर छुआ था।

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार

एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान के निक्‍केई में 0.13% की बढ़त है। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में 0.32% ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि शंघाई कंपोजिट में 0.43% की गिरावट है।

बुधवार को अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 52.82 (0.13%) अंक गिरकर 39,291 पर बंद हुआ। वहीं NASDAQ 25.55 (0.14%) अंक बढ़कर 18,429 पर बंद हुआ। फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने मंगलवार (9 जुलाई) को ₹314.46 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, इस दौरान डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DII) ने ₹1,416.46 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार ने बनाया ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 9 जुलाई को बाजार ने ऑल टाइम हाई बनाया था। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 80,397 और निफ्टी ने 24,443 का हाई बनाया था। इसके बाद निफ्टी 112 अंक की तेजी के साथ 24,433 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सेंसेक्स में 391 अंक की तेजी रही। ये 80,351 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में बढ़त देखने को मिली है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments