Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंमहाराष्‍ट्र में एमएलसी चुनाव 11 सीट, 12 कैंडिडेट- महाराष्ट्र में फिर से...

महाराष्‍ट्र में एमएलसी चुनाव 11 सीट, 12 कैंडिडेट- महाराष्ट्र में फिर से रिजॉर्ट पॉलिटिक्स होगी?

मुंबई। महाराष्ट्र में 11 विधान परिषद सीटों के लिए 12 जुलाई को मतदान होगा। क्योंकि 11 सीटों के लिए 12 कैंडिडेट उतारे गए हैं। राज्‍य के राजनीति गलियारों में चर्चा तेज है कि क्रॉस वोटिंग की कोशिश भी हो सकती है। ऐसे में विपक्ष का महाविकास अघाड़ी गठबंधन अलर्ट हो गया है और वोटिंग से पहले ही विधायकों को रिजॉर्ट भेजा जा सकता है ताकि एनडीए के नेता उनसे संपर्क न साध सकें। कांग्रेस, उद्धव सेना और शरद पवार की एनसीपी के विधायकों को होटलों में रखने की योजना है। खासतौर पर उद्धव सेना के विधायकों से कहा जा सकता है कि वे चुनाव से पहले साथ रहें।

इसी तरह सीएम एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी के विधायकों को भी एक ही होटल में ठहराया जा सकता है। ऐसा इसलिए होगा ताकि चुनाव से पहले हॉर्स ट्रेडिंग न हो। विधायकों की टूट का डर इस बार दोनों ही तरफ बराबर है। लोकसभा चुनाव में एनडीए को 17 सीटें ही मिलने के बाद ऐसे तमाम नेता हैं, जिनका अब मन बदल रहा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कई विधायक अपनी वफादारी दूसरे नेता के प्रति दिखा सकते हैं। इसलिए एनडीए से लेकर महाविकास अघाड़ी तक में सतर्कता का माहौल है।

दो दिन पहले ही सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में तीनों दलों ने संयुक्त रणनीति पर विचार किया। इसके अलावा वोटिंग पैटर्न तय करने का फैसला किया है। बैठक में इस बात पर निर्णय लिया गया कि तीनों दलों को प्रथम और द्वितीय वरीयता के वोट कैसे दिए जाएंगे। दरअसल 2022 में भाजपा ने राज्यसभा और विधान परिषद के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया था। तब कमान देवेंद्र फडणवीस के हाथों में थी। उस अनुभव को देखते हुए इस बार भी एनडीए की कमान फडणवीस को ही दी गई है। भाजपा ने 2022 में पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद 3 राज्यसभा सीटें और 5 विधान परिषद सीटें जीती थीं। बता दें कि कुल 11 सीटों के लिए जो 12 कैंडिडेट उतरे हैं, उनमें से 5 भाजपा के हैं। इसके अलावा दो-दो उम्मीदवार एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के हैं। विपक्ष के महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों ने एक-एक कैंडिडेट उतारा है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments