Monday, March 23, 2026
No menu items!
HomeUncategorizedअब पेपर लीक मामले में यूपी के दो विधायकों समेत 18 के...

अब पेपर लीक मामले में यूपी के दो विधायकों समेत 18 के खिलाफ गैर जमानती वारंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक पेपर लीक मामले में अब कोर्ट की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। पेपर लीक और भर्ती घोटाला मामले में विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने सुभासपा विधायक बेदी राम व निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे समेत कई आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश पारित किया है। आपको बता दें कि सुभासपा के बेदी राम गाजीपुर के जखनिया और निषाद पार्टी के विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं।

विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट पुष्कर उपाध्याय ने सभी आरोपियों के खिलाफ 2006 के एक मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसके साथ ही न्यायालय की ओर से इंस्पेक्टर कृष्णानगर को 26 जुलाई को सभी आरोपियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। इससे पहले मामले में कोर्ट ने आरोपी विधायक बेदी राम, दीनदयाल, शिव बहादुर सिंह, संजय श्रीवास्तव और अवधेश सिंह के दाखिल हाजिरी माफी के प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए बड़ा झटका दिया था। इसके बाद कोर्ट ने सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया है। इसके साथ ही पहले से गैर हाजिर सभी अभियुक्तों के विरुद्ध भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments