Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिआप नेता संजय सिंह ने किया दावा, जेल में अरविंद केजरीवाल का...

आप नेता संजय सिंह ने किया दावा, जेल में अरविंद केजरीवाल का 8.5 किलो वजन हुआ कम

नई दिल्ली। आप के नेता राज्‍यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का लगातार वजन घटने पर गंभीर चिंता जताई है। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद से अब तक उनका करीब 8.5 किलो वजन घट गया है। वजन का लगातार कम होना गंभीर बीमार का संकेत हो सकता है। 21 मार्च को गिरफ्तारी के समय उनका वजन 70 किलो था। अब यह घटकर 61.5 किलो रह गया है। इस बीच 5 बार सोने के दौरान सीएम का शुगर लेवल गिरकर 50 तक आ चुका है।

संजय सिंह ने कहा, अगर सोते समय अचानक शुगर गिरता है तो व्यक्ति कोमा में जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीएम मोदी केजरीवाल को जेल में रखने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने की साजिश रच रहे हैं। इसी साजिश के तहत इनकी ईडी ने केजरीवाल की जमानत पर गैर कानूनी ढंग से स्टे लिया और बाद में इन्होंने झूठे केस में सीबीआई से उन्हें गिरफ्तार करा दिया। आप को उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई मामले में भी सीएम केजरीवाल को जल्द राहत मिलेगी।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि हम पहले दिन से कह रहे हैं कि भाजपा का मकसद एक तरफ अरविंद केजरीवाल को जेल में रखकर उन्हें प्रताड़ित करना है और दूसरी तरफ वे उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी हो जाए या जेल में उनका स्वास्थ्य खराब हो जाए। इसके लिए भाजपा एक गहरी साजिश रच रही है। जब 21 मार्च को केजरीवाल की गिरफ्तारी हुई थी, तब उनका वजन 70 किलोग्राम था, लेकिन आज उनका वजन 8.5 किलो घटकर 61.5 किलोग्राम रह गया है। 21 मार्च से अब तक अरविंद केजरीवाल का 8.5 किलो वजन घट गया है। इसका कारण किसी को नहीं पता है।

संजय सिंह ने बताया कि जब से केजरीवाल जेल में हैं, लगभग पांच बार ऐसा हुआ है, जब रात में उनका शुगर लेवल गिरकर 50 से नीचे चला गया। हम सब जानते हैं कि शुगर लेवल का बढ़ना एक बार के लिए फिर भी कंट्रोल किया जा सकता है लेकिन अगर किसी व्यक्ति का शुगर लेवल सोते समय अचानक गिर रहा है तो वह कोमा में जा सकता है। यही स्थिति हमने आतिशी के पानी सत्याग्रह के समय देखी थी, जब उनका शुगर लेवल 41 पहुंच गया था, तब डॉक्टर्स ने सलाह दी कि वे कोमा में जा सकती हैं, उन्हें तुरंत एडमिट कराइए। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 5 बार 50 से नीचे गया। रात में जेल के अंदर कौन सा डॉक्टर मौजूद रहता है? मैं 6 महीने जेल में रह कर आया हूं, अगर रात में आपको कोई समस्या हो जाए तो आप घंटी बजाते रहिए, बहुत मुश्किल से आपको ओपीडी ले जाया जाता है। यह सब क्यों किया जा रहा है?

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments