Friday, March 27, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसआईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी...

आईएमएफ ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर 7 फीसदी किया

-वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर किया 7 फीसदी

नई दिल्ली (New Delhi)। अर्थव्‍यवस्‍था (Economy) के र्मोचे पर अच्‍छी खबर है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) (International Monetary Fund -IMF). ने वित्‍त वर्ष 2024-25 (Financial year 2024-25.) के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर (India’s economic growth rate) पूर्वानुमान को 0.20 फीसदी बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है।

अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने मंगलवार को जारी अपडेट वैश्विक आर्थिक आउटलुक में भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) ग्रोथ अनुमान को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 6.8 फीसदी से बढ़ाकर सात फीसदी कर दिया है। हालांकि, आईएमएफ ने वित्‍त वर्ष 2025-26 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था 6.5 फीसदी से बढ़ने का अनुमान जताया है।

आईएमएफ ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में निजी खपत बढ़ने की वजह से भारत के आर्थिक विकास की रफ्तार में गति देखने को मिल सकती है। अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष ने इसके मद्देनजर उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिए विकास दर के पूर्वानुमान को संशोधित किया है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का जीडीपी 8.2 फीसदी रहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने चालू वित्‍त वर्ष में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। इसके अलावा अन्‍य वैश्विक रेटिंग एजेंसियों ने चालू वित्‍त वर्ष में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7-7.2 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments