Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअकेले छुट्टियों पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, स्पेन में कर रही एन्ज्वॉय

अकेले छुट्टियों पर निकलीं मलाइका अरोड़ा, स्पेन में कर रही एन्ज्वॉय

मुंबई । मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। पिछले कुछ समय से इस जोड़ी के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। सालों से डेट कर रहे हैं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये अब अलग हो गए हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी से भी मलाइका अरोड़ा नदारद रहीं। इन सबके बीच एक्ट्रेस फिलहाल बीच पर वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और अपने लेटेस्ट वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, ‘आपके जीवन का सबसे बड़ा रिश्ता आपके शरीर, दिल और दिमाग से होगा। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। मलाइका अरोड़ा की पोस्ट फैंस को अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते में आई दूरियों से जोड़ती नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बीच वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए। ऐसे में एक बार फिर इनका रिश्ता चर्चा में आ गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments