Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडसास-ससुर के साथ जलसा में नहीं, बल्कि इस घर में रहती हैं...

सास-ससुर के साथ जलसा में नहीं, बल्कि इस घर में रहती हैं ऐश्वर्या राय, खुद कही ये बात

नई दिल्‍ली । ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियो में बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स की माने तो ये कपल अलग हो रहा है। हालांकि, इन सब खबरों पर ऐश-अभिषेक ने चुप्पी साधी हुई है। इन सब खबरों के बीच अब पता चला है कि एक्ट्रेस अपने सास-ससुर के साथ जलसा में नहीं रहती, बल्कि उनसे अलग रहती है।

दरअसल, फिल्म मनमर्जियां के प्रमोशन के दौरान अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि अभिषेक के घर का नाम क्या है। इस दौरान उनके साथ विक्की कौशल भी नजर आए थे तो उन्होंने अभिषेक के सवाल का जवाब देते हुए कहा था- जलसा। इस पर एक्टर ने कहा ये जवाब गलत है। जलसा में मेरे माता-पिता रहते हैं। मैं वत्स में रहता हूं जो इसके बगल में है। अभिषेक के इस जवाब के बाद से हर कोई ये कयास लगा रहा था कि ऐश्वर्या अपने सास-ससुर के साथ नहीं रहती हैं।

बता दें ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच अनबन खबरें लंबे समय से आ रही हैं। दोनों को काफी समय से एक साथ नहीं देखा गया। एक्ट्रेस के बर्थडे पर भी वो उनके साथ नहीं थे। वहीं, हाल ही में उनके बीच अनबन की खबरों को और हवा तब मिल गई जब अभिषेक ने अनंत-राधिका की शादी में अपने परिवार के साथ एंट्री की थी। वहीं ऐश्वर्या ने अपनी बेटी आराध्या के साथ शिरकत की थी। ये सब देख उनके फैंस काफी चौंक गए थे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments