Thursday, April 16, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयमाइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी, दुनियाभर में कम्प्यूटर और लैपटॉप मांग रहे रिस्‍टार्ट

माइक्रोसॉफ्ट सर्वर में खराबी, दुनियाभर में कम्प्यूटर और लैपटॉप मांग रहे रिस्‍टार्ट

नई दिल्‍ली। दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट यूजर्स को अपने कम्प्यूर और लैपटॉप में विंडोज की प्रॉब्लम आ गई है। कम्प्यूटर और लैपटॉप ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ की प्रॉब्लम बता रहे हैं। सिस्टम कई बार रिस्टार्ट हो रहे हैं। इसका असर दुनियाभर के कई सेक्टर पर हुआ है। इसमें बैकिंग, एविएशन, स्टॉक एक्सचेंज, लाइव टेलिकास्ट शामिल हैं। माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के चलते लंदन स्टॉक एक्सचेंज की सर्विसेज बंद हो गई हैं।

साइबर सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था, जिसके बाद एमएस विंडोज पर चलने वाले सभी कंप्यूटर्स और लैपटॉप क्रैश कर रहे हैं। लैपटॉप काम करते हुए अचानक से बंद हो रहा है। स्क्रीन पर एक मैसेज आ रहा है जिसमें लिखा है कम्प्यूटर प्रॉब्लम में है। इसे रि‍स्टार्ट की जरूरत है। इस प्रोसेस को ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ बताया गया है।
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज में आई इस प्रॉब्लम का असर कंपनी से जुड़ी कई सर्विसेज पर हुआ है।

यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट 360, माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, माइक्रोसॉफ्ट टीम, माइक्रोसॉफ्ट Azure, माइक्रोसॉफ्ट स्टोर और माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड-पावर्ड सर्विस में प्रॉब्लम फेस करना पड़ रही है। माइक्रोसॉफ्ट 365 में खराबी की 900 से ज्यादा रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। 74% यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं। 36% यूजर्स को एप में प्रॉब्लम आ रही है। इसके अवाला भी कंपनी से जुड़े अन्य प्लेटफॉर्म पर प्रॉब्मल की बातें सामने आ रही हैं।

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज का असर लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर भी हुआ है। यही की सर्विसेज भी पूरी तरह बंद हो गई हैं। स्पेक्टेटर इंडेक्स के अनुसार, कई प्रमुख बैंकों, मीडिया आउटलेट्स और एयरलाइनों ने कई अमेरिकी राज्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, लंदन स्टॉक एक्सचेंज भी प्रभावित हुआ है। स्काई न्यूज वर्तमान में बंद है। 911 जैसी इमरजेंसी सर्विसेज भी अमेरिका में बंद हो गई हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments