Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराष्ट्रीयस्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा कोर्ट से भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी...

स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा कोर्ट से भगोड़ा घोषित, गिरफ्तारी वारंट भी जारी

लखनऊ। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य दोनों को अदालत ने भगोड़ा घोषित करते हुए गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया है। दोनों के साथ ही तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह भगोड़ा घोषित किया गया है। यह मामला संघमित्रा मौर्य की शादी से जुड़ा है। बिना तलाक लिए दूसरी शादी के मामले में अदालत की तरफ से कई वारंट जारी होने पर भी पेश नहीं होने पर एमपीएमएलए कोर्ट के स्पेशल एसीजेएम आलोक वर्मा ने यह सख्त कदम उठाया है।

अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख 27 अगस्त तय की है। सभी आरोपियों पर मारपीट,गालीगलौज, जानमाल की धमकी व साज़िश रचने का भी आरोप है। अदालत में हाजिर न होने पर विशेष अदालत ने स्वामी प्रसाद मौर्य, नीरज तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ला उर्फ़ चिंटू तथा रितिक सिंह के विरुद्ध धारा 82 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई करने का आदेश देते हुए उन्हें फरार घोषित करने का भी आदेश दिया है।

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि आरोपी कोर्ट में हाज़िर होने से बच रहे हैं लिहाज़ा उनके ख़िलाफ़ धारा 82 की कार्यवाही की जाती है। परिवाद में आरोप है कि परिवादी दीपक कुमार और संघमित्रा वर्ष 2016 से साथ रह रहे थे। कहा गया कि संघमित्रा और उसके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने परिवादी को बताया कि संघमित्रा की पूर्व शादी से तलाक़ हो गया है। इस पर परिवादी ने तीन जनवरी 2019 को संघमित्रा से उसके घर पर शादी कर ली।

संघमित्रा ने 2019 के चुनाव में शपथपत्र देकर ख़ुद को अविवाहित बताया, जबकि बाद में वादी को पता चला कि संघमित्रा का मई 2021 में तलाक़ हुआ था। आगे कहा गया कि जब वादी ने वर्ष 2021 में विधि विधान से विवाह करने के लिए कहा तो आरोपी स्वामी प्रसाद मौर्या ने वादी के ऊपर कई बार विभिन्न स्थानों पर अन्य आरोपितों से जानलेवा हमला कराया। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments