Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसशेयर बाजार में जुलाई माह में हुआ बंपर निवेश, विदेशी निवेशकों ने...

शेयर बाजार में जुलाई माह में हुआ बंपर निवेश, विदेशी निवेशकों ने किया इतने करोड़ पैसे का इनवेस्ट

नई दिल्‍ली । विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का जुलाई माह में भारतीय इक्विटी यानी शेयर बाजारों में बंपर निवेश जारी है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपाजिटरी लिमिटेड (NSDL ) के डाटा अनुसार 19 जुलाई तक FPI घरेलू इक्विटी बाजारों में 30,772 करोड़ रुपए का निवेश कर चुके हैं। इसके साथ ही कैलेंडर वर्ष 2024 में शुद्ध FPI निवेश 33,973 करोड़ रुपS हो गया है।

इससे पहले जून में भी FPI ने 26,565 करोड़ रुपए का निवेश किया था। पिछले सप्ताह FPI ने इक्विटी बाजारों में 15,420 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इसके साथ 2024 में FPI का भारत में कुल निवेश 1,30,138 करोड़ रुपए हो गया है। कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख श्रीकांत चौहान का कहना है कि बेहतर तिमाही नतीजों और बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के चलते बीते सप्ताह बाजारों में मजबूत रही है। आने वाले सप्ताह में FPI निवेश अस्थिर रह सकता है।

बीते सप्ताह भारत समेत ब्राजील, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस और दक्षिण कोरिया के बाजारों में FPI ने निवेश किया। दूसरी ओर, ताइवान, थाइलैंड और वियतनाम के बाजारों से निकासी की गई। घरेलू बांड या डेट बाजारों की बात करें तो एफपीआई 19 जुलाई तक 13,573 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। इससे पहले जून में बॉन्ड बाजारों में 14,955 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया था। 2024 में अब तक डेट बाजारों में एफपीआई का कुल निवेश 82,198 करोड़ रुपये हो गया है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments