नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने ‘प्रिटी गुड रोस्ट शो’ में अपने अनुभव को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला हाल ही में यूट्यूब पर आशीष सोलंकी के पॉपुलर रोस्ट शो में बतौर गेस्ट पहुंचीं, जिसमें समय रैना, आदित्य कुलश्रेष्ठ, श्रेया प्रियम रॉय और गुरलीन पन्नू जैसे स्टैंड-अप कॉमेडियन ने उन पर जोक्स किए, इनमें उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई कमेंट्स शामिल थे।
कुश कपिला को रोस्ट शो में एक्स हसबैंड पति जोरावर सिंह अहलूवालिया के साथ उनके हाल ही में हुए तलाक पर भी कुछ जोक्स सुनने पड़े। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कुशा कपिल की कई फीमेल फैंस ने सवाल उठाया कि उन्हें इस तरह के जोक्स को कैसे सुन लिया। इंफ्लुएंसर पर शो के लिए पैसे लेने के भी आरोप लगे। जिसे लेकर कुशा ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है।
शो के लिए नहीं लिए पैसे
कुशा कपिला ने साफ किया कि शो के लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली थी और ये बस उन्होंने दोस्ती के लिए किया था। उन्होंने कहा, “ये अच्छी भावना से किया गया था और एक दोस्त के लिए किया गया था। इसके लिए किसी को भी भुगतान नहीं किया गया है न ही कॉमेडियन और न ही गेस्ट को। इसलिए ये तर्क कि लोगों को ‘अपमान सुनने के लिए मोटी रकम दी जा रही है’ बकवास है।”
