Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडआमिर खान के प्रोडक्‍शन में बन रही अगली फिल्म हैप्पी पटेल ख़तरनाक...

आमिर खान के प्रोडक्‍शन में बन रही अगली फिल्म हैप्पी पटेल ख़तरनाक जासूस में मोना सिंह बनेंगी गैंगस्टर

मुंबई । एक्ट्रेस मोना सिंह इन दिनों टीवी को छोड़ कर बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरते होए नज़र आ रही है। एक्ट्रेस एक के बाद एक बॉलीवुड फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। अब उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। हाल ही में मोना सिंह को हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है।

अब वह आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘हैप्पी पटेल ख़तरनाक जासूस ‘के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह तीसरी बार है जब अभिनेत्री मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ काम कर रही हैं और वो इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। वैसे, मोना ने हाल ही में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ की शूटिंग पूरी की है, जिसमें वह पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगी। एक्ट्रेस मोना ने आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ फिल्मांकन समाप्त कर लिया है। इस फिल्म को दिवाली के आस पास रिलीज किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म में मोना गैंगस्टर की भूमिका में नज़र आएंगी। यह फिल्म आपको डेली बेली के दिनों की याद दिलाएगी। मुंज्या के बाद यह फिल्म मोना की एक और कॉमेडी एडवेंचर होगी। यह कॉमेडी एडवेंचर आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ उनकी हैट्रिक है।’

टीवी के पर्दे पर घर-घर में अपनी खास जगह बनाने वाली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह की पहुंच अब सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं रह गई है। एक्ट्रेस अब बॉलीवुड में भी कमाल के काम कर रही हैं। वो अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत रही है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments