Wednesday, March 25, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडआमिर खान के बेटे जुनैद, ‘महाराज’, इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी...

आमिर खान के बेटे जुनैद, ‘महाराज’, इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म

 

मुंबई. ‘महाराज’ नेटफ्लिक्स इंडिया पर इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखी गई फिल्म बन गई है. सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि 4 देशों में जुनैद खान की ये फिल्म नंबर वन पर है, दुनियाभर में ये फिल्म फिलहाल नंबर दो पर है. 22 देशों में ‘महाराज’ ने टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में एंट्री की है. फिल्म को मिली इस सफलता से निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा बहुत खुश हैं. सिद्धार्थ बोले फिल्म की शुरुआत काफी अलग हुई थी.लेकिन ‘महाराज’ के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था.

सिद्धार्थ मल्होत्रा बोले, रिलीज के एक दिन पहले ही गुजरात हाईकोर्ट ने फिल्म पर रोक लगा दी थी. फिर हमें कहा गया कि इसे रिलीज किया जा सकता है और ये फिल्म तुरंत नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई. रिलीज होने के कुछ दिन बाद अच्छे रिव्यू आने लगे. जब लोगों ने फिल्म के बारे में अच्छी बातें करना शुरू कर दिया तब जाकर हमने राहत की सांस ली. सिर्फ देश में ही नहीं विदेश में भी इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है. जावेद अख्तर साहब ने फिल्म की तारीफ की है, आमिर खान ने तारीफ की, सूरज जी (सूरज बड़जात्या) का भी मुझे फोन आया था. सभी को फिल्म पसंद आ रही है.

नेटफ्लिक्स के लेटेस्ट डेटा के मुताबिक 24 जून से 30 जून तक ‘महाराज‘ को 50 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव में ये फिल्म नंबर वन पर है. इन देशों के अलावा बहरीन, कुवैत, मलेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरेबिया, सिंगापूर, श्रीलंका, थाईलैंड, केन्या, मोरोक्को , यूरोप में भी इस फिल्म को पसंद किया जा रहा है. शर्वरी वाघ की ये फिल्म 1862 की ‘द महाराज लाइबल केस’ से प्रेरित है. इस फिल्म के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments