Saturday, March 28, 2026
No menu items!
Homeखेलअभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे सीरीज में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले...

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे सीरीज में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्‍ली । जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन जारी है। पहले मुकाबले में उलटफेर का शिकार होने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज में जोरदार वापसी की है। शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड ने पिछले तीन मुकाबलों में जीत की हैट्रिक लगाते हुए 5 मैच की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। चौथे टी20 में तो भारत ने मेजबानों को 10 विकेट से रौंदा। इस मैच में यशस्वी जायसवाल (93*) और शुभमन गिल (58*) ने 156 रनों की अटूट साझेदारी कर कई रिकॉर्ड्स बनाए। इन दोनों ने अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज का मौका भी नहीं आने दिया। हालांकि इसके बावजूद अभिषेक शर्मा ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी अपने पूरे T20I करियर में नहीं कर पाए।

उनके इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट

जी हां, अभिषेक शर्मा ने यह रिकॉर्ड चौथे T20I में 1 विकेट लेकर बनाया। अभिषेक ने तदिवानाशे मरुमानी को 32 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। यह विकेट उनके लिए बेहद खास है क्योंकि यह उनके इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट है।

अभिषेक शर्मा इसी के साथ एक सीरीज में शतक और विकेट लेने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जी हां, आज तक कोई भारतीय ऐसा नहीं कर पाया है। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में 47 गेंदों पर 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी।

भारत के लिए अभी तक कुल 10 खिलाड़ियों ने शतक जड़े हैं, मगर अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई खिलाड़ी एक सीरीज में शतक लगाने के साथ-साथ विकेट नहीं ले पाया है।

आज सीरीज का आखिरी मुकाबला

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है। टीम इंडिया सीरीज में पहले ही अजेय बढ़त बना चुकी है, ऐसे में शुभमन गिल की नजरें रियान पराग और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को मौका देने पर होगी।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments