Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराज्य की खबरेंगोंडा में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले में हादसा, पुलिस कार-बाइक...

गोंडा में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले में हादसा, पुलिस कार-बाइक भिड़ंत में दो बच्‍चों की मौत

गोंडा ( उत्तर प्रदेश ) । गोंडा में भाजपा के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले से जबरदस्‍त सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो बच्चों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैसरगंज से बीजेपी प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी शामिल थी। अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं। दुर्घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के हुजूरपुर में बहराइच रेलवे क्रॉसिंग के पास घटी। इस दुर्घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे।

कैसरगंज से मौजूदा बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह के काफिले से हुए इस हादसे ने गोंडा में हलचल तेज कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने आनन-फानन में घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दो की मौत से अक्रोशित भीड़ ने स्थानीय सीचसी का घेराव किया। लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

दुर्घटना में पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार की पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी के एयरबैग खुल गए। इस घटना के बाद काफिले में शामिल सभी लोग मौके से फरार हो गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस स्कॉर्ट लिखी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी थी। बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को घायलों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस स्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर गाड़ी भी इस घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments