Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
HomeखेलT20 World Cup 2024: ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबा अफगानिस्तान,...

T20 World Cup 2024: ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न में डूबा अफगानिस्तान, उमड़ा लोगों का हुजूम

नई दिल्‍ली । अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जैसे ही नवीनुल हक ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद का विकेट लिया, उनके साथी खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में मौजूद समर्थकों तक की आंखें भर आई। राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश की ऐसी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया जिसके पास अभ्यास के लिए खुद का मैदान तक नहीं है। अफगानिस्तान में टीम की इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए हैं। सड़कें पूरी तरह से जाम हैं और लोग हवा में रंग उड़ाकर जश्न मना रहे हैं।

सड़कों पर लोगों की भीड़, घरों की छत पर भी नजर आई

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें अफगानिस्तान के लोग जीत का जश्न मना रहे हैं। तस्वीरों में लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले हुए हैं और सड़कों पर लोगों की भीड़ नजर आ रही है। घरों की छतों पर भी लोग नजर आ रहे हैं।

इस रोमांचक में में पल पल बदलता रहा पासा

इस रोमांचक मुकाबले में पासा पल पल बदलता रहा लेकिन आखिर में बाजी राशिद खान के रणबांकुरों के नाम रही जिन्होंने इस जीत के साथ आस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज का टूर्नामेंट से बोरिया बिस्तर भी बांध दिया। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान को पांच विकेट पर 115 रन पर रोक दिया। लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जवाब में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 17.5 ओवर में 105 रन पर आउट कर दिया। राशिद खान ने 23 रन देकर और तेज गेंदबाज नवीनुल हक ने 26 रन देकर चार चार विकेट लिए।

 

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments