Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअजय देवगन के बाद कार्तिक आर्यन की भिड़ंत होगी बॉबी देओल से!

अजय देवगन के बाद कार्तिक आर्यन की भिड़ंत होगी बॉबी देओल से!

मुंबई. कार्तिक आर्यन एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. उनकी फिल्‍म की‘चंदू चैंपियन’ को गजब का रिस्पॉन्स मिल रहा है. कार्तिक आर्यन के अभिनय की काफी तारीफ हुई है. उनके खाते में कई बड़ी फिल्में हैं. इस वक्त वो जिस फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, वो है- ‘भूल भुलैया 3’. यह इस फ्रैंचाइजी का तीसरा इंस्टॉलमेंट है, जिसमें माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं. इस बार पहले के दो पार्ट से बड़ा धमाका होने वाला है. कार्तिक आर्यन की फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली है.

हाल ही में अजय देवगन ने ऐलान किया था कि, उनकी सिंघम अगेन भी दिवाली पर आने वाली है. दरअसल पहले फिल्म को 15 अगस्त को लाने का फैसला किया था. पर मेकर्स से इसकी डेट बदल दी. उनका कहना था कि अबतक पिक्चर का काम पूरा नहीं हुआ है. हालांकि, कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली हैं.

इस साल कई बड़ी साउथ की फिल्मे रिलीज होने वाली हैं. लिस्ट काफी लंबी है. कई फिल्मों की रिलीज डेट का अबतक ऐलान नहीं किया गया है. इस लिस्ट में मच अवेटेड फिल्म- सूर्या-बॉबी देओल की कंगुवा और राम चरण की गेम चेंजर शामिल हैं. इसी बीच बड़ा अपडेट सामने आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगुवा की रिलीज़ डेट का 23 जुलाई को ऐलान किया जा सकता है. दरअसल सूर्या के 49वें जन्मदिन पर मेकर्स इसे लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि, शिवा के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म को अक्टूबर 2024 के आखिरी हफ्ते यानी दिवाली पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. दरअसल यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. बीते दिनों ऐसी खबरें आईं थी कि, राम चरण भी अपनी गेम चेंजर को दिवाली पर लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल फिल्म का हाल ही में काम पूरा हुआ है, वो इस वक्त ब्रेक पर है. इसके बाद RC16 की तैयारियां शुरू कर देंगे. पिक्चर के लिए उनका पूरा लुक पूरी तरह से बदलने वाला है.

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments