Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडबिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से बाहर होने के बाद पायल मलिक...

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से बाहर होने के बाद पायल मलिक ने कहा – मैं वोट्स की वजह से बाहर नहीं हुई

नई दिल्ली । बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक हफ्ते के अंदर शो में दो एलिमिनेशन हो चुके है। सबसे पहले नीरज गोयत और अब पायल मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर हो गई हैं। वहीं, एविक्शन के बाद उन्होंने अपना पहला वीडियो शेयर किया है, इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो वोटिंग की वजह से बाहर नहीं हुई हैं।

पायल मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ एंट्री की थी। चंद दिनों में पायल ने फैंस को अपनी रियल पर्सनैलिटी से कायल कर दिया।

पायल का पहला वीडियो आया सामने

बिग बॉस ओटीटी 3 से जैसे ही पायल मलिक के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई उनके फैंस निराश हो गए। यहां तक कि कई फैंस ने मेकर्स पर भेदभाव और नाइंसाफी करने का भी इल्जाम लगाया। वहीं, अब पायल मलिक ने बिग बॉस ओटीटी 3 से बाहर आने के बाद अपने पहले वीडियो में एलिमिनेशन को लेकर बात की।

क्या बोलीं पायल मलिक ?

पायल मलिक ने वीडियो में कहा, “आप लोगों का बहुत शुक्रिया आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। आप लोगों के पता है कि मैं बाहर आ चुकी हूं बिग बॉस हाउस से, लेकिन इतना प्यार और सपोर्ट देने के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया। मुझे पता है मैं वोटिंग की वजह से बाहर नहीं आई हूं, घरवालों की वजह से बाहर आई हूं।”

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments