Saturday, February 28, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिहार का चौका लगा चुके अखिलेश यादव अब पांचवीं बार हारेंगे, विपक्ष...

हार का चौका लगा चुके अखिलेश यादव अब पांचवीं बार हारेंगे, विपक्ष पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्‍ली । अयोध्या(Ayodhya) के नाका स्थित गांधी आश्रम से शनिवार को निकले भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) के रोड शो (road show)की शुरुआत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य(Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने यूपी की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया। उप मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश हार का चौका लगा चुके हैं। पांचवीं बार हारने जा रहे हैं। जब उन्होंने अपनी सरकार चलाई तो भूखे मार डाला। गरीब मां बाप का बेटा देश का प्रधानमंत्री बना है, जब लोगों को राशन दे रहा है, तो यह भाषण दे रहे हैं।

80 सीटें भाजपा गठबंधन बड़े अंतर से जीत रहा

डिप्टी सीएम मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें भाजपा गठबंधन बड़े अंतर से जीत रहा है। तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। 20 तारीख को पहले मतदान फिर जलपान की जनता से अपील व आवाहन करूंगा। दोपहर करीब तीन बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नाका बाईपास स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पैदल चल रहे कार्यकर्ताओं की भीड़ के बाद भाजपा का रथ चल रहा था। रथ पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सवार थे। हाथ में भाजपा का सिंबल लेकर वह लोगों से मतदान की अपील कर रहे थे। रथ पर भाजपा प्रत्याशी व सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव व वेद प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, अयोध्या विधान सभा प्रवासी मधू शर्मा मौजूद थीं। रथ से उपमुख्यमंत्री लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे।

रोड शो शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरता हुआ सिविल लाइन पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रोड शो का कई जगह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, लोक सभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, प्रभारी श्रीकृष्ण शास्त्री, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments