Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडफिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी अक्षय कुमार, अनंत-राधिका के रिसेप्शन पार्टी...

फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी अक्षय कुमार, अनंत-राधिका के रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे

नई दिल्‍ली । अनंत अंबानी (Anant Ambani)और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant)का सोमवार शाम को रिसेप्शन था। अब तक शादी (Marriage)के हर फंक्शन में कई बॉलीवुड(Many Bollywood actors in the function) और विदेश के सेलेब्स (Celebs from abroad)पहुंचे थे, अक्षय कुमार को छोड़कर। दरअसल कोविड की वजह से अक्षय शादी में नहीं आए थे और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य। अब कोविड से ठीक होने के बाद अक्षय, रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे जहां से उनके फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं।

पत्नी के साथ पहुंचे अक्षय

इस दौरान अक्षय के साथ पत्नी ट्विंकल खन्ना भी थी। दोनों साथ में ट्विनिंग कर रहे थे। दरअसल पहले खबर आई थी कि अक्षय कुछ दिनों से ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। वह अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म सरफिरा के प्रमोशन में बिजी थे। इसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया और उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब अक्षय पार्टी में आए हैं तो मतलब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई होगी।

अंबानी परिवार की ग्रैंड शादी की बात करें तो 12 जुलाई को अनंत और राधिका की शादी हुई। इसके बाद 13 को आशीर्वाद सेरेमनी थी जिसमें पीएम मोदी भी आए थे। 14 को फिर मंगल उत्सव था और 15 को रिसेप्शन।

अक्षय की प्रोफेशनल लाइफ

वहीं अक्षय की फिल्मों की बात करें तो बीते शुक्रवार को उनकी फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है जिसमें राधिका मदान और परेश रावल लीड रोल में हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह अब स्काई फोर्स, सिंघम अगेन, वेलकम टू जंगल, हेरा फेरी 3 समेत कई फिल्मो में नजर आने वाले हैं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments