Thursday, March 26, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडकोविड नेगेटिव आते ही अनंत-राधिका को बधाई देने पहुंचे अक्षय कुमार, पत्‍नी...

कोविड नेगेटिव आते ही अनंत-राधिका को बधाई देने पहुंचे अक्षय कुमार, पत्‍नी ट्विंकल भी दिखीं साथ

नई दिल्ली । बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। उनकी फिल्म ‘सरफिरा’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

फिल्म को समीक्षकों की प्रतिक्रिया तो अच्छी मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हवा निकल गयी। बीते दिनों खबर आई थी कि अक्षय कुमार कोविड पॉजिटिव हैं। एक्टर ‘सरफिरा’ के प्रमोशन के दौरान थोड़ा असहज महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने कोविड का टेस्ट करवाया था और उनका रिजल्ट पॉजिटिव आया था।
अब इन सब खबरों के बीच हाल ही में अक्की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के वेडिंग रिसेप्शन को एन्जॉय करते दिखें।

अनंत-राधिका की खुशी में शामिल हुए अक्षय कुमार

शादी से पहले अनंत अंबानी खुद अक्षय कुमार के घर उन्हें अपना वेडिंग कार्ड देने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कोविड पॉजिटिव (Covid Postivie) होने की वजह से अभिनेता उनकी ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा नहीं बन सके। हालांकि, चंद दिनों बाद जैसे ही वह ठीक हुए और सूत्रों के अनुसार हुआ रिजल्ट नेगेटिव आया, तो वह न्यूली वेड कपल को अपनी शुभकामनाएं देने पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंच गए।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो शेयर किया है, जो अनंत-राधिका के 15 जुलाई को हुई रिसेप्शन पार्टी का है। इस पार्टी का आयोजन जियो वर्ल्ड सिनेमा में किया गया था। पार्टी में अक्षय कुमार ने क्रीम रंग का आइवरी बंद गला कुर्ता-पजामा पहना हुआ था, तो वहीं ट्विंकल खन्ना उनके साथ ट्विन कर रही थीं।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments