Tuesday, March 24, 2026
No menu items!
Homeबिजनेसएलाइड ब्लेंडर्स के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 1.51 गुना अभिदान

एलाइड ब्लेंडर्स के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 1.51 गुना अभिदान

नई दिल्ली (New Delhi)। एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) (Allied Blenders & Distillers Limited – ABD) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) (Initial Public Offering – IPO) को दूसरे दिन बुधवार को 1.51 गुना अभिदान (1.51 times subscription) मिला। कंपनी का आईपीओ 27 जून को बंद होगा। इसके बाद एबीडी के शेयर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

एनएसई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 1,500 करोड़ रुपये की आरंभिक शेयर बिक्री में 3,93,71,669 शेयरों के मुकाबले 5,96,04,754 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। कंपनी के मुताबिक गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 2.98 गुना, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 1.65 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 14 फीसदी अभिदान मिला है।

ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एबीडी के आईपीओ में एक हजार करोड़ रुपये के नए शेयर और 500 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने इसके लिए मूल्य दायरा 267-281 रुपये प्रति शेयर तय किया हुआ है। गौरतलब है कि कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम से पहले एंकर निवेशकों से 449 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

उल्लेखनीय है कि एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड को एबीडी के तौर पर जाना जाता है। ये भारतीय निर्मित विदेशी शराब कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। कंपनी के पोर्टफोलिया में व्हिस्की, ब्रांडी, रम और वोदका के 16 ब्रांडों के प्रॉडक्ट शामिल हैं। इनमें ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व और ऑफिसर्स च्वाइस ब्लू सहित अन्य प्रमुख ब्रांड शामिल हैं, जिसका दुनियाभर के 22 देशों में निर्यात होता है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments