Friday, February 27, 2026
No menu items!
Homeखेलआंद्रे रसेल ने KKR की पार्टी में अनन्या पांडे के साथ डांस...

आंद्रे रसेल ने KKR की पार्टी में अनन्या पांडे के साथ डांस करते दिखें, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली । कोलकाता नाइट राइडर्स(Kolkata Knight Riders) यानी केकेआर (KKR)ने रविवार 26 मई को आईपीएल 2024(ipl 2024) का फाइनल(Final) मुकाबला जीता। इसके बाद पार्टी (Party)तो होने ही थी और इसमें कैरेबियन तड़का ना लगे, ऐसा हो नहीं सकता था। वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने करियर में पहली बार आईपीएल फाइनल खेला और उसे जीता। इससे वे काफी खुश नजर आए और फिर केकेआर की पार्टी में उन्होंने जमकर डांस किया। वे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ ‘मैं तो लुट पुट गया’ सॉन्ग पर खूब थिरकते नजर आए और ऐसा लगा कि वे बॉलीवुड के गानों के बारे में जानते हैं।

डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

आंद्रे रसेल और अनन्या पांडे के डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनन्या पांडे इसलिए भी इस टीम को सपोर्ट करती हैं, क्योंकि वह और शाहरुख खान की बेटी अच्छी दोस्त हैं। अक्सर वे केकेआर के मैचों में स्टैंड्स से टीम का सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं और इस बार तो टीम ने खिताबी जीत हासिल की और यही वजह थी कि वह विनिंग पार्टी में भी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मस्ती करती नजर आईं। कुछ और भी एक्ट्रेस और एक्टर इस पार्टी का हिस्सा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख ने भी इस पार्टी को एंजॉय किया।

केकेआर ने 10 साल के बाद खिताब जीता

बता दें कि आईपीएल 2024 फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगभग एकतरफा अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दिया। केकेआर ने 10 साल के बाद खिताब जीता है, क्योंकि आखिरी खिताब केकेआर ने साल 2014 में जीता था। उस समय टीम के कप्तान गौतम गंभीर थे और इस बार टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर थे। वहीं, गौतम गंभीर टीम के मेंटॉर थे। उनको इसी साल शाहरुख खान ने मोटी रकम में अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वे दो सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ थे, जहां टीम को दोनों बार उन्होंने प्लेऑफ्स का टिकट दिलाया था।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments