Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeबॉलीवुडअभिनेता रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त और आर माधवन आएंगे साथ...

अभिनेता रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त और आर माधवन आएंगे साथ में नजर, आदित्य धर लेकर आ रहे नया प्रोजेक्‍ट

नई दिल्ली। जाने-माने फिल्म डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक तो अपको याद ही होगी, जिसमें विक्की कौशल ने कमाल दिखाया था। आदित्य ने हिंदी सिनेमा में इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पहली ही फिल्‍म के लिए बेस्ट निर्देशक का राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार भी जीता था। अब एक बार फिर डायरेक्टर पर्दे पर कमाल करने जा रहे हैं। एक बार फिर वह कुछ ऐसी ही कहानी लेकर फैंस के बीच लौट रहे हैं, जिसमें इस बार रणवीर सिंह नजर आएंगे।

धुरंधर में होंगे रणवीर सिंह

फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक ने रिलीज होने के बाद भले ही टिकट खिड़की पर खूब धमाल मचाया हो, लेकिन FILMFA फिल्म के निर्देशक आदित्य घर अभी तक अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू कर पाए हैं। दरअसल, उरी की रिलीज के बाद ही उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म द इम्मोर्टल अश्वत्थामा की घोषणा की थी। हालांकि, पहले कोरोना महामारी और फिर वित्तीय समस्याओं के कारण यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

अब खबर है कि अश्वत्थामा न सही, आदित्य एक बार फिर से एक बड़े बजट और मल्टीस्टारर फिल्म बनाने के लिए तैयार हैं। सिनेमाई गलियारों की रिपोर्ट्स के अनुसार, आदित्य अब अभिनेता रणवीर सिंह के साथ फिल्म धुरंधर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर

खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होंने रणवीर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और आर माधवन को भी तैयार कर लिया है। तीनों ने अभी तक यह फिल्म साइन तो नहीं की है, लेकिन आदित्य को रणवीर, संजय और आर माधवन तीनों की तरफ से सहमति मिल चुकी है। फिल्म में रणवीर अहम भूमिका में होंगे। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसमें नायक एक खतरनाक मिशन पर जाएगा।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments