Monday, March 23, 2026
No menu items!
Homeराजनीतिएग्जिट पोल के नतीजे में विपक्षी चित्‍त, प्रधानमंत्री मोदी की आंधी अच्‍छे-अच्‍छे...

एग्जिट पोल के नतीजे में विपक्षी चित्‍त, प्रधानमंत्री मोदी की आंधी अच्‍छे-अच्‍छे सूरमा को उड़ा ले गई?

नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा का चुनाव का दौर शनिवार एक जून को खत्म हो चुका है। शनिवार को शाम को ही एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। लगभग सभी एग्जिट पोल लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनती बता रहे हैं। इंडिया टुडे और एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल एनडीए को सबसे ज्‍यादा 361-401 सीट दे रहे हैं। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 400 पार के नारे के साथ चुनाव लड़ रही थी। हालांकि अधिकांश एग्जिट पोल सरकार तो एनडीए के बनती बता रहे हैं पर एकाध को छोड़कर कोई भी एनडीए को 400 के आंकड़े के आसपास भी नहीं बता रहे हैं।

देश में हुए एग्जिट पोल के नतीजे

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में तीसरी बार मोदी सरकार का अनुमान है। एग्जिट पोल के अनुमान अगर असल नतीजों में बदलते हैं तो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को 361 से 401 सीटें मिल सकती हैं. जबकि विपक्षी इंडी गठबंधन को 131 से 166 सीटें मिलने का अनुमान एग्जिट पोल में जताया गया है।

देश में हुए एग्जिट पोल के नतीजे में पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 350 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि इंडी गठबंधन 125-130 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है।

जन की बात का पोल नतीजा

जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को सबसे अधिक 362-392 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसमें विपक्षी इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

ये एनडीए को दे रहे 371 सीटें

इंडिया न्यूज-डी डायनेमिक्स का अनुमान है कि एनडीए को 371 सीटें। इंडिया को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटों पर जीत मिल सकती है।

भाजपा को 353-368 सीटें

रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 353-368 सीटें और इंडी गठबंधन को 118-133 सीट मिल सकती है। एग्जिट पोल में एनडीए के लिए अब तक सबसे कम सीटों आंकड़ा रिपब्लिक टीवी-पी एमआरक्‍यू ने जारी किया है।

ये भी दे रहे एनडीए को 359 सीट

रिपब्लिक टीवी-पी एमआरक्‍यू के अनुसार इन लोकसभा चुनाव में एनडीए 359 सीटों इंडी गठबंधन 154 सीटों पर और अन्य 30 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है।

leadnewstoday
leadnewstodayhttps://leadnewstoday.com/
आप सभी का LEAD NEWS TODAY में स्वागत है. LEAD NEWS TODAY एक समाचार (न्यूज) वेबसाइट है. जो निष्पक्ष, प्रामाणिक और भरोसेमंद तरीके से अपने दर्शकों और पाठकों तक खबरों को पहुंचाती है. महाराष्ट्र समेत देश, दुनिया की सारी ताजा खबरें आप तक पहुँचाने का हमारा प्रयास है. LEAD NEWS TODAY में आपको राजनिती से लेकर बिजनेस, मनोरंजन, बॉलीवुड, स्पोर्ट्स, क्राइम और लाइफस्टाईल इन सभी क्षेत्रों की ताजा खबरें पढने को मिलेंगी.... LEAD NEWS TODAY Is best Hindi News Portal. We covers latest news in politics, entertainment, bollywood, business and sports.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments